फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : twelve fake candidates including two women arrested appearing CTET exam in Darbhanga Bihar police

Bihar News : महिला समेत 12 फर्जी CTET अभ्यर्थी गिरफ्तार; पचास हजार में हुई थी डील, सबकी कहानी अलग-अलग

Sun, 07 Jul 2024 08:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Jul 2024 08:08 PM IST
सार

Bihar : पूरे देश में चर्चित नीट पेपर लीक मामला के बाद प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। बिहार पुलिस ने CTET परीक्षा के दौरान पांच  परीक्षा केंद्रों से दो महिला समेत 12 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News : twelve fake candidates including two women arrested appearing CTET exam in Darbhanga Bihar police
गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में शिक्षक बहाली के लिए आज हो रहे CTET परीक्षा के दौरान पांच परीक्षा केंद्रों से 12 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार परीक्षार्थियों में 10 पुरूष और दो महिला परीक्षार्थी हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी दूसरे के बदले परीक्षा देने के लिए दरभंगा के परीक्षा केन्दों पर आए थे, जहां बायोमेट्रिक जांच के दौरान अंगूठा मिलान नहीं  होने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


इन परीक्षा केन्द्रों पर धराये फर्जी अभ्यर्थी 
जानकारी के अनुसार ये12 फर्जी अभ्यर्थी दरभंगा के अलग अलग परीक्षा केन्द्रों से धराये थे। उन परीक्षा केन्द्रों में दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल से 2, बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल से एक, लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के एम एल अकेडमी से दो सहित अन्य परीक्षा केंद्र शामिल हैं, जिन्हें गलत तरीके से परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को लहेरियासराय थाना के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पचास हजार में हुई थी डील, पांच हजार दिया था एडवांस   
गिरफ्तार किए गए फर्जी अभ्यर्थियों से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो उनकी पहचान मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड निवासी रामप्रसाद यादव के पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है। आरोपी ने बताया कि वह दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के धोईघाट निवासी रामबाबू मण्डल के पुत्र श्रवण कुमार मण्डल के बदले परीक्षा दे रहा था। उसकी श्रवण मण्डल से 50 हजार रुपये में डील हुई थी, जिसका पैसा उसे परीक्षा देकर बाहर निकलने पर मिलना था। उसने बताया कि वह इस तरह से परीक्षा में पहली बार बैठा था और जांच के दौरान वह पकड़ा गया है। गिरफ्तार असली परीक्षार्थी श्रवण कुमार मण्डल ने बताया कि उसने मनोज कुमार से परीक्षा में बैठने के लिए 50 हजार रुपये में डील किया था, जिसमें उसने पांच हजार रुपये एडवांस में दिए थे बाकी पैसा परीक्षा केंद्र से निकलते ही उसे मिलना था। लेकिन वह परीक्षा के दौरान पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमैट्रिक्स से जांच करने के दौरान पकड़ा गया, राशि का खुलासा नहीं 
 बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी स्थित परीक्षा केंद्र नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल से भी एक फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी अभ्यर्थी औरंगाबाद जिला के दाउदनगर निवासी सोमारू प्रजापति का पुत्र मुकेश कुमार है। वह महेंद्रू पटना निवासी सोनू राजभर के बदले परीक्षा देने आया था। उक्त फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक्स में जांच के दौरान पकड़ा गया। उसने बताया कि उसकी बातचीत सोनू राजभर से किसी व्यक्ति के द्वारा डील हुई थी, जिसके बदले में उसे पैसे मिलने थे। आवेदक सह केंद्र अधीक्षक हेमंत कुमार के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी दर्ज 
इस मामले को लेकर एम एल एकेडमी के केन्द्राधीक्षक ने लहेरियासराय थाना में फर्जी परीक्षार्थी मनोज कुमार एवं असली परीक्षार्थी श्रवण कुमार मण्डल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

एसपी ने बताया 12 हैं आरोपी 
दरभंगा, जिले के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि CTET परीक्षा के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 12 फर्जी परीक्षार्थी बहादुरपुर थाना अंतर्गत नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल, भैरोपट्टी परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी मुकेश कुमार महेंद्रू पटना निवासी सोनू राजभर के बदले परीक्षा देने आया था। उक्त फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक्स में जांच के दौरान पकड़ा गया। आवेदक सह केंद्र अधीक्षक हेमंत कुमार के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।


जानिए कौन कौन  हैं आरोपी 
वही दूसरी घटना सदर थाना अंतर्गत डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से 02 फर्जी अभ्यर्थी मधुबनी जिला के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरनामा निवासी शिवनारायण यादव के पुत्र गुरु शरण यादव (25) और फूल परास थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी जगदीश महतो के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं।लहेरियासराय थाना अंतर्गत अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 09 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उन फर्जी अभ्यर्थियों में जिला स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ निवासी रणवीर यादव के पुत्र धमेंद्र कुमार (34) वर्ष, मोधाडिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत निधमा निवासी यदुनंदन यादव के पुत्र विमल कुमार (26) को गिरफ्तार किया गया। एंजेल स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी लौकही थाना क्षेत्र के ककरडाभ निवासी रामपुकार साह के पुत्र राजा कुमार (26) और सारण जिला के मासरक थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमौल निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री सुनीता कुमारी (25) एवं डोनबोस्को स्कूल परीक्षा केंद्र से पांच फर्जी परीक्षार्थी  सुपौल जिला के मरौना थाना क्षेत्र के मुवराध निवासी राम बहादुर मंडल की पुत्री नीतू कुमारी (20), मधुबनी जिला के फूलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सगापट्टी निवासी जगन्नाथ बिदवार के पुत्र  ईश्वर कुमार (26), लौकही थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी योगधर प्रसाद के पुत्र शशिकांत भारती, मधेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर निवासी राम प्रसाद यादव के पुत्र मनोज कुमार और दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोई निवासी रामबाबू मंडल के पुत्र श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed