{"_id":"617b630497a9d64ecf183cdf","slug":"bihar-news-scorpio-crushed-women-who-went-for-morning-walk-in-a-traumatic-rod-accident-four-women-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत
Fri, 29 Oct 2021 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:27 AM IST
सार
पुलिस ने चारों मृतक महिलाओं की पहचान कर ली है। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पीरो में मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना आरा के भोजपुर की है। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस ने महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी पत्नी वकील सिंह, मानती देवी पत्नी बड़क सिंह, उर्मिला देवी पत्नी हरि प्रसाद व सरस्वती देवी पत्नी अशोक सिंह यादव के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन