फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : school Teacher died in road accident news Madhepura bihar police

Bihar News : ट्रक ने बाइक सवार दो शिक्षकों को रौंदा, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 20 Jan 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 Jan 2025 10:54 PM IST
सार

Accident News : दो शिक्षक एक ही बाइक पर सवार होकर विद्यालय से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार शिक्षक को रौंदते हुए फरार हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों नने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Bihar News : school Teacher died in road accident news Madhepura bihar police
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मधेपुरा में सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदन बाबा चौक के समीप की है। मृतक की पहचान सुपौल जिले के अमहा निवासी रविंद्र कुमार पांडेय (50) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


विद्यालय से लौटने के दौरान ट्रक ने कुचला 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रविंद्र पांडेय सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड के राजपुर स्थित गांधी उच्च विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की शाम वह अपने साथी शिक्षक श्रीकांत सुमन के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर स्कूल से मधेपुरा आ रहे थे। इसी क्रम में मधेपुरा पश्चिमी बाईपास रोड में खेदन बाबा चौक पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोघ घटनास्थल पर जुट गये। स्थानीय लोगों ने आननफानन में दोनों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रविंद्र पांडेय को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी शिक्षक श्रीकांत सुमन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविंद्र पांडेय सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में किराए के घर में रहते थे। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के दरोगा इंद्रजीत तांती पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का क्क़हना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed