{"_id":"67440bc44c89c4cdcb0f0741","slug":"bihar-news-school-bus-and-scorpio-collide-in-siwan-many-children-injured-3-people-are-in-critical-condition-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में स्कूल बस और स्कॉर्पियो में टक्कर, 10 से अधिक बच्चे चोटिल; तीन बारातियों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में स्कूल बस और स्कॉर्पियो में टक्कर, 10 से अधिक बच्चे चोटिल; तीन बारातियों की हालत गंभीर
Mon, 25 Nov 2024 11:01 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:01 AM IST
सार
Siwan News: बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। अचानक उत्तर प्रदेश से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। इसमें स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 10 से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव की है।ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल की बच्चों को लेकर आ रही थी। इसमें करीब 30 बच्चे सवार थे। जतौर बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने सामने से बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। इसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।
स्कोर्पियो में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने चोटिल बच्चों को बस से निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया। साथ ही स्कॉर्पियो में सवार लोगों को भी अस्पताल भेजा। गुठनी थाना प्रभारी ने बताया कि बस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर हुई है। दस से अधिक बच्चों को मामूली चोट लगी है। वही स्कोर्पियो में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज के पीएचसी में चल रहा है।
बलिया से आ रही थी बारात
घायलों कि बताया कि जीरादेई के बंसोपाली गांव से उत्तर प्रदेश के बलिया में बारात गयी थी। आज वापस आ रही थी। तेज रफ्तार की वजह से स्कूल बस से टकरा गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कोर्पियो कब परखच्चे उड़ गए हैं। और उसमें सवार बाराती घायल हो गए। इसमें बताया जा रहा है कि तीन लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। स्कूल बस में सवार कुल 30 बच्चों में से एक दर्जन बच्चे घायल होने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल के बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर गुठनी थाना पुलिस एव 112 पुलिस की टीम पहुंच कर बच्चों को बस से सेफ निकाल लिया गया है। सभी को पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में सवार घायलों में यह शामिल हैं

- जतिन शर्मा (25 वर्ष)
- धनंजय शर्मा (20 वर्ष)
- मंतोष कुमार (24 वर्ष)
- अमन कुमार (23 वर्ष)
- अब्दुल अली (40 वर्ष)
- आयुष कुमार(18 वर्ष)
- रोनक मिश्रा
- ईश्वर विशेष
- आदर्श
- विकेश
- चन्द्र गुप्त
- पार्थ
- जिगनेश पटेल
- मधु
- प्रिंसी कुमारी