फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Schedule released of Gorakhpur-Patliputra Vande Bharat express bihar

Bihar News : गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदे भारत का शेड्यूल जारी, जानिये बिहार के किस-किस जगह होगा इस ट्रेन का ठहराव

Thu, 19 Jun 2025 11:04 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jun 2025 11:04 AM IST
सार

Bihar : गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदे भारत का सिड्यूल जारी कर दिया गया है। ,  गोरखपुर से खुलने के बाद बिहार के कई स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव किया गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार की जनता में ख़ुशी की लहर है। 

विज्ञापन
Bihar News : Schedule released of Gorakhpur-Patliputra Vande Bharat express bihar
वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 गोरखपुर से पाटलिपुत्रा (पटना) तक गोरखपुर पाटलिपुत्रा वन्दे भारत (26502) का परिचालन 20 जून से  शुरू हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसका सिड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के आधार पर गोरखपुर से खुलने के 7 घंटा 05 मिनट की दूरी तय कर के यह ट्रेन पटना के पाटलिपुत्रा पहुंचेगी। इसके बीच यह ट्रेन कप्तानगंज पनियाहा, बगहा, नरकटियागंज, बेत्तिया, सगौली, बापूधाम, मोतोहरी, मुज़फ्फरपुर, हाजीपुर और फिर पाटलिपुत्रा पहुंचेगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...
विज्ञापन


 दिनांक 20 जून को पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत (03210) का उद्घाटन पाटलिपुत्र से 11.50 बजे किया जायेगा जो 21.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस बीच वह 12.30 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे मुजफ्फरपुर, 15.20 बजे बापूधाम मोतिहारी, 15.40 बजे सगौली, 16.20 बजे बेतिया, 17.10 नरकटियागंज, 18.10 बजे बगहा एवं 20.10 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। फिर  22 जून से गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन (26502/26501) का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन गोरखपुर और पाटलिपुत्र से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -RJD: लालू ने बेटे तेजस्वी यादव के फार्मूले पर लगाई मुहर, जानें राजद कैसे बांटेगा बिहार विधानसभा के टिकट

गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (26502) गोरखपुर से 05.40 बजे खुलकर 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस बीच 06.24 बजे कप्तानगंज, 07.30 बजे बगहा, 08.03 बजे नरकटियागंज, 08.35 बजे बेतिया, 08.50 सगौली, 09.08 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.50 बजे मुजफ्फरपुर, 11.40 बजे हाजीपुर रुकेगी। वही वापसी में पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26501) बनकर पाटलिपुत्र से 15.30 बजे खुलकर 22.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस बीच 16.08 बजे हाजीपुर, 17.00 बजे मुजफ्फरपुर, 18.23 बजे बापूधाम मोतिहारी, 18.43 बजे सगौली, 19.00 बजे बेतिया, 19.33 नरकटियागंज, 20.02 बजे बगहा एवं 21.38 बजे कप्तानगंज रुकेगी।

पांच से छह घंटे में पाटलिपुत्र से गोरखपुर की दूरी तय करने वाली इस वन्दे भारत में कुल कोच की संख्या आठ होगी। इसका रखरखाव गोरखपुर वर्कशॉप और सामान्य साफ-सफाई पाटलिपुत्र जंक्शन पर होगा। 20 जून को उद्घाटन ट्रायल के तौर पर पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होगी। दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी, एडीआरएम आधार राज ने पाटलिपुत्र जंक्शन व आसपास में निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।



                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed