{"_id":"682cb8b5ed337daf410f28ca","slug":"bihar-news-samadhi-and-samdhan-beaten-up-in-court-love-affair-husband-wife-rohtas-bihar-police-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटे की शादी तय करने के दौरान समधी से हुआ प्यार, चलने लगे जूते-चप्पल; खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटे की शादी तय करने के दौरान समधी से हुआ प्यार, चलने लगे जूते-चप्पल; खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Tue, 20 May 2025 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 20 May 2025 10:45 PM IST
सार
Bihar : कोर्ट में अचानक हंगामा होने लगा। दो परिवार एक दूसरे को जूते-चप्पल से पीटने लगे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को जानने की कोशिश की। जब झगड़े की वजह सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने बस इतना ही कहा -इस उम्र में ऐसा कीजियेगा?
विज्ञापन
कोर्ट में होने लगी मारपीट
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जिला मुख्यालय सासाराम स्थित निबंधन कार्यालय के बाहर शहर के पुरानी जीटी रोड पर मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई। जब एक चार बच्चों का बाप और तीन बच्चों की मां शादी करने कोर्ट पहुंच गए। दोनों के परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो वे लोग भी कोर्ट पहुंच गए और इसके बाद बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार में "द बर्निंग इंजन" से मची खलबली, लोगों की तत्परता से आग पर पाया काबू
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे थे समधी और समधन
मामला सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड का है। दोनों रिश्ते में समधी तथा समधन होने वाले थे। शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा गांव के रहने वाले दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू डिलियां निवासी धर्मशिला देवी के पुत्र के साथ तय किए थे। एक साल पहले दोनों पक्ष में शादी तय हुई, लेकिन इसी बीच लड़की के पिता दयाशंकर सिंह तथा लड़के की मां धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। ऐसी आशंका है कि इससे पूर्व दोनों ने कहीं मंदिर में शादी भी कर लिए और आज कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंच थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था दूसरा खेल, टीम पहुंची तो उड़ गये होश; केंद्रीय टीम जांच में जुटी
शादी की भनक मिलते ही पहुंचे परिजन
जब शादी की सूचना दयाशंकर राम के परिजन तथा धर्मशीला देवी के पति सुनील राम को लगी तो वे लोग भी रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों शादी करने पर अड़े हुए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया।
दोनों तरफ से चलने लगे जूते-चप्पल
शादी की भनक मिलते ही मौके पर पहुंचे दोनों पक्ष के परिजनों ने आरोप प्रत्यारोप के बीच एक दूसरे पर चप्पल जूतों की बौछार कर दी। बीच सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा, लेकिन फिर भी दोनों के ऊपर जूते चप्पल चलते रहे। इस दौरान लगभग 1 घंटे तक बीच सड़क पर ड्रामा चला और दयाशंकर राम की चप्पलों से जमकर पिटाई हुई।
दोनों परिवारों के बीच पंचायती पर बनी सहमति
प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाशंकर राम की दो पत्नियां पहले ही मर चुकी है। अब उसकी तीन संतानें हैं, जिसमें वह अपनी बड़ी पुत्री की शादी धर्मशीला देवी के पुत्र से तय कर दिया था, लेकिन बाद में धर्मशीला देवी से ही उसका संबंध हो गया। इधर धर्मशीला देवी का कहना है कि उसका पति सुनील नाम उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह अपने होने वाले समधी दया शंकर राम के साथ ही शादी करना चाहती है। वहीं विवाद बढ़ता देख दोनों के परिजन इकट्ठा हुए और उन्होंने फिर एक ऑटो में सभी को बैठाकर परिवारिक पंचायती के लिए लेकर चले गए।