फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan

Bihar : लुटेरी दुल्हन ने भाजपा नेता को बनाया निशाना, पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह; अब आशिक के साथ फरार

Tue, 10 Dec 2024 10:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 10 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

Luteri Dulhan : शादी का मौसम है इसलिए भरपूर आनंद भी लीजिये, लेकिन  कन्या के संबंध में पूरी जानकारी भी रखिये, वर्ना कहीं ऐसा न हो कि आपकी भी कहानी मुजफ्फरपुर और किशनगंज जैसी हो जाय। यह कहानी लुटेरी दुल्हन की है, जिसने अब भाजपा नेता को चुना लगाया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan
लुटेरी दुल्हन के दो पति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शादी विवाह का मौसम है और ऐसे में लुटेरी दुल्हन भी खूब चर्चा में है। एक सप्ताह पहले मुजफ्फरपुर में लुटेरी दुल्हन ने शादी के दस दिन बाद ही सारा गहना और नगदी लेकर फरार हो गई थी। अब लुटेरी दुल्हन ने भाजपा नेता को निशाना बनाया है। मामला किशनगंज का है।

विज्ञापन


भाजपा नेता को लगाया चुना 
घटना के संबंध में धर्मगंज निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गंगा बाबू चौक निवासी युवती इशिका से  29 अप्रैल 2024 को कोर्ट में विवाह किया था। इसके बाद दोनों ने फिर मंदिर में शादी की। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन भाजपा नेता को बरगलाकर लगभग 30 से 35 लाख रुपए लेकर अपने मायके भेज दी और फिर एक दिन मौका देखकर ससुराल से फरार हो गई।
विज्ञापन


 

Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan
कोर्ट में विवाह करने का प्रमाण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ऐसे चुना लगा गई लुटेरी दुल्हन 
शुरूआती समय में भाजपा नेता को कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी सारा रुपया लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर उसी के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में राकेश गुप्ता ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपनी बेटी को रात में उनके घर रुकने नहीं देते थे। लड़की ने उनको बरगलाकर उनसे मोटी रकम भी लिए, जिससे लुटेरी दुल्हन के घर वालों ने जमीन भी खरीदा। भाजपा नेता ने कहा कि मुझसे रुपये ऐंठकर अब इनलोगों ने लड़की को गायब कर दिया है।

Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan
विवाह प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पूर्व में भी कर चुकी है ऐसी घटना  
भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी वह बंगाल के कानकी निवासी एक युवक को 9 महीने तक चुना लगाया है। अब सारी जानकारी होने के बाद पीड़ित राकेश गुप्ता ने टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया है। हालांकि लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से उसके बेटी की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी।

विज्ञापन

Bihar News : Robber bride married BJP leader absconds cash and jewellery kishanganj.bihar police Luteri Dulhan
नोटरी प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लड़की की मां ने रुपया लेने से किया इंकार 
लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को वह डॉक्टर से दिखाने सिलीगुड़ी गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। इतना ही नहीं लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपया लेने  से भी इंकार किया है।सोशल मीडिया पर लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी की तस्वीर वायरल हो रही है। मामला दर्ज होने बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लुटेरी दुल्हन चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed