फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bride escaped with cash and jewellery muzaffarpur bihar love affair husband wife luteri dulhan

Bihar News : घर सूना और दुल्हन गायब, ज्वेलरी नगदी लेकर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Sun, 08 Dec 2024 09:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Dec 2024 09:57 PM IST
सार

Bihar News : लुटेरी दुल्हन के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। जुलाई महीने में शादी के चार दिन बाद ही नगदी और गहना लेकर दुल्हन फरार हो गई थी। यह कहानी भी उसी शहर की है, जहां इस बार शादी के दस दिन बाद दुल्हन नगदी और गहना लेकर फरार हो गयी।

विज्ञापन
Bihar News : Bride escaped with cash and jewellery muzaffarpur bihar  love affair husband wife luteri dulhan
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में शादी की चौथी रात लुटेरी दुल्हन नगदी और सारा गहना लेकर फरार हो गई थी। एक बार फिर वही लुटेरी दुल्हन चर्चित है, जहां वह शादी के 10 दिन के बाद ही नगदी और सारा गहना लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में पीड़ित पति ने वैशाली जिला के रहने वाले लड़की के एक ब्याय फ्रेंड पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रेमी के साथ हुई फरार
मुजफ्फरपुर जिले में शादी के महज 10 दिनों बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। यही नहीं बल्कि चोरी-चुपके अपने ससुराल से भागी लुटेरी दुल्हन ने घर में रखे हुए करीब आठ लाख रुपए के गहने और दो लाख रुपये नगद तक अपने साथ लेकर चली गई है। इस घटना को लेकर पीड़ित पती ने अपनी ही लुटेरी दुल्हन और उसके एक बॉय फ्रेंड के खिलाफ में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने बताया कि हमारी शादी 10 दिन पहले ही हुआ था और अब दुल्हन भाग गई है।जिसमें दुल्हन का साथ उसके ब्याय फ्रेंड ने दिया है जो वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव का रहने वाला सत्यम कुमार है।
विज्ञापन


अकेला पाकर घर से हुई फरार 
पीड़ित पति राहुल ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी बीते 25 नवम्बर 2024 को वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र इलाके के कर्णपुर गांव की रहने वाली एक लड़की कल्पना कुमारी के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। अगले दिन दुल्हन को विदा कर करके राहुल अपने घर ले आये। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। 5 दिसंबर को राहुल अपने काम पर चला गया और मां सब्जी लाने के लिए निकली, इसी बीच दोपहर में दुल्हन अचानक लापता हो गई। राहुल की मां सब्जी लेकर लौटी तो दुल्हन घर में नहीं थी। इधर-उधर काफी खोजबीन की गई, कहीं-कहीं फोन भी किया गया, लेकिन दुल्हन का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर राहुल की मां ने राहुल को दुल्हन के लापता होंमे की जानकारी दी। दुल्हन के लापता होने की जानकारी मिलते ही राहुल काम छोड़ भागकर घर लौटा। फिर दुबारा काफी खोजबीन की कई। रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन दुल्हन का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगदी और सारे गहने भी ले भागी 
काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया तब घर के सामान की छानबीन हुई तो पता चला कि दुल्हन को जो शादी में गहने मिले थे वह भी अपने साथ में ले गई। यही नहीं बल्कि इसके साथ मेरी मां के भी पुस्तैनी गहने ले गई।और इस दौरान घर के अलमीरे में रखे दो लाख रुपये कैश भी गायब थे। दुल्हन के गायब होने के बाद पता लगाया तो जानकारी हुई कि वह शादी से पूर्व भी एक बार अपने ब्याय फ्रेंड सत्यम कुमार के साथ भाग चुकी थी। इसके बाद उसके मायके वालों ने भी किसी तरह वापस लाने के बाद उसकी शादी करा दी, लेकिन वह तब से अब तक सत्यम से लगातार जुड़ी रही। राहुल अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके ब्यायफ्रेंड सत्यम के घर पहुंचा तो पता चला कि उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो चुका है।


तलाश रही पुलिस 
इस पूरे मामले को लेकर जिले के काजी मोहम्मदपुर थानेदार रवि गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लापता दुल्हन का सुराग ढूंढा जा रहा है। इसके अलावा भी मोबाइल टॉवर से लोकेशन लिया जा रहा है। इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed