Bihar News : बिहार की पथ निर्माण योजनाओं को मिली नयी गति, खगड़िया और मोतिहारी की तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
Bihar : खगड़िया, मोतिहारी की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 66.02 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। खगड़िया में “बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला” योजना के अंतर्गत 0.797 कि.मी.लंबी सड़क चौड़ी होगी।
विस्तार
बिहार सरकार ने खगड़िया, मोतिहारी की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 66.02 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने कहा कि “बिहार की सड़कों को मजबूत और व्यापक बनाने की नीति के तहत खगड़िया और मोतिहारी जिले की तीन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए कुल 66.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गईं है।
यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अंतर्गत कार्य प्रमण्डल, खगड़िया के अधीन “बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला” योजना के अंतर्गत कुल 0.797 कि.मी. लंबे पथ एवं 222.75 मीटर लंबे हाई लेवल ब्रिज (9x24.75m) के निर्माण तथा पंचवर्षीय अनुरक्षण हेतु ₹17.64 करोड़ की पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति दी है।
यह खबर भी पढ़ें-Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोग जिंदा जले
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मोतिहारी जिले में दो प्रमुख योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसमें पथ प्रमण्डल ढाका के अंतर्गत “भंडार-भकुरहिया पथ” (0.00 किमी से 6.05 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹19.14 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सम्राट चौधरी ने बताया कि “मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविन्दगंज पथ” के 28वें से 30वें कि.मी. तक अरेराज बाजार भाग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु ₹29.24 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण की इन योजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन सरल होगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.