फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Road accident news sitamarhi accident today many died many injured

Bihar News : टक्कर मारने के बाद टेम्पो पर पलटा ट्रक; बच्ची, महिला समेत चार की कुचलकर मौत

Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
सार

Accident News : बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को पहले टक्कर मारी और फिर उसी पर पलट गया।

विज्ञापन
Bihar News : Road accident news sitamarhi accident today many died many injured
ट्रक को उठाने के बाद अंदर से निकाले गए छह शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी के लिए आज का दिन शनिवार की शाम बेहद दुखद साबित हुआ। शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यह हादसा बरियारपुर बजरंग चौक के पास हुआ, जहां एक टेम्पो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में टेम्पो में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के हैं। वहीं एक ऑटो ड्राइवर है। उसकी पहचान नहीं हुई है। तीन मृतकों में भुतही थाना क्षेत्र के मधेसरा गांव निवासी राम सोगारथ साह के 27 वर्षीय पुत्र भरत साह, उनकी 23 वर्षीय पत्नी अंजनी देवी और पांच वर्षीय बेटी रीता कुमारी शामिल थे।

विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोनबरसा की ओर से डुमरा की तरफ आ रही अनियंत्रित ट्रक और डुमरा की ओर से सोनबरसा की तरफ जा रही टेंपो में टक्कर हुई। ट्रक इतना अनियंत्रित था कि वह टेम्पो के ऊपर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही सभी की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन टेंपो का पूरा हिस्सा बुरी तरह धंसने से शव अंदर फंसे हुए थे। इसके बाद, ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। सूचना पर सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। इस संबंध में डीएसपी सदर रामकृष्ण ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। चार लोगों को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए ट्रक के खलासी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed