फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Khagaria, 10 passengers injured; Truck hits bus coming from Purnia

Bihar News : खगड़िया में सड़क हादसा, 10 यात्री घायल; पूर्णिया से आ रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Sat, 11 May 2024 04:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 May 2024 04:16 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस पूर्णिया से खगड़िया की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाईवा ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी।

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Khagaria, 10 passengers injured; Truck hits bus coming from Purnia
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की खगड़िया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना में 10 बस यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज गोगरी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं घायलों में गंभीर रूप से घायल छः लोगों को सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना एनएच 31 पसरहा के देवठा हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पूर्णिया से खगड़िया की ओर जा रही थी बस
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस पूर्णिया से खगड़िया की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाईवा ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण बस सड़क से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हालांकि इस घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


10 लोग हुए घायल, सभी भर्ती
इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। जिसमें छह लोगों को गोगरी रेफर अस्पताल से सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया है। सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचे घायलों में मुंगेर डीजे कॉलेज के निकट की रहने वाली शिक्षिका विनीता कुमारी, खगड़िया जिले के झांझरा गांव के रहने वाले राहुल बैठा, हशरुम बेगम, भागलपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर के रहने वाले गोपाल शर्मा की पत्नी राधा देवी, बेगूसराय जिले के तेतरी डंडारी के रहने वाले मनोज कुमार, भीमरी गांव के रहने वाले कृष्ण यादव की पत्नी रीमा देवी शामिल हैं। सभी भर्ती हैं। जिनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed