फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party new name, nitish kumar jdu party new name, bjp new name in bihar politics

Bihar News : बिहार में सत्ता-विपक्ष के दलों को नया नाम मिल रहा; पहले भी मिले हैं नाम, इस बार क्या चल रहा

Sat, 26 Oct 2024 10:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Oct 2024 10:04 AM IST
सार

Name Politics : बिहार के राजनीतिक दलों को नया नाम मिल रहा है। नामकरण बहुत रोचक है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। सामने वाला दल यह नाम दे रहा है। पहले भी ऐसे नाम मिलते रहे हैं। पहले क्या नाम चर्चा में रहे, क्या अब चल रहा- देखें यह रोचक स्टोरी।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party new name, nitish kumar jdu party new name, bjp new name in bihar politics
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच वाक युद्ध जारी है। बात इतनी बढ़ गई है कि पक्ष और विपक्ष की पार्टी एक-दूसरे का नाम कर रही है। शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने की। राजद ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को नया नाम दे डाला। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जदयू का मतलब ही है कि जहां दारू अनलिमिटेड उपलब्ध हो। शक्ति सिंह यादव मतलब समझाते हुए कहा कि ज से जहां, द से दारू और यू से अनलिमिटेड। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के राज में शराबबंदी के नाम पर बहुत बड़ा खेल चल रहा है। शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराब बिक रही है। लोगों की मौत हो रही है। 

विज्ञापन


राजद का मतलब ही राष्ट्रीय जहरीला दल
वहीं राजद के बयान के बाद जदयू ने पलटवार किया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद का नामकरण कर दिया। तंज सकते हुए कहा कि राजद का मतलब ही राष्ट्रीय जहरीला दल। रा से राष्ट्रीय, ज से जहरीली और द से दल। यही वह दल है कि जिसने बिहार में जाति, भ्रष्टाचार, वंशवाद, परिवारवाद और घोटाले का जहर घोला है। नामकरण करने वाले पहले अपना इतिहास देख लें। कैसे एक परिवार ने बिहार में जंगलराज ला दिया था। जिसका परिणाम जनता आजतक भुगत रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed