फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD MLA gave an open challenge to Giriraj Singh, said- show him by having food at Dalit's house.

Bihar News: गिरिराज सिंह को राजद विधायक ने दी खुली चुनौती, कहा- दम है तो दलित के घर भोजन करके दिखाएं

Thu, 24 Oct 2024 10:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 24 Oct 2024 10:07 AM IST
सार

राजद विधायक ने कहा कि आरएसएस के लोग खुद सच्चे हिन्दू नहीं है। बल्कि हिन्दू को बेवकूफ बनाने वाले लोग हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग को तो देश की आजादी में हिंदू से अधिक मुसलमान ने अपनी कुर्बानियां को दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD MLA gave an open challenge to Giriraj Singh, said- show him by having food at Dalit's house.
राजद विधायक ने गिरिराज सिंह पर हमला बोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हिंदू जागरण यात्रा को लेकर के राजद के मीनापुर से विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव तंज कसा है। उन्होंने इस यात्र को ढकोसला बताया है। तंज कसते हुए कहा कि यह लोग हिंदू के नाम पर ड्रामा करते हैं। अगर वो सच्चे अर्थों में हिंदू है तो एक महादलित समाज के घर भोजन करके दिखाए। अब मैं उन्हें खुला चैलेंज देता हूं। 

विज्ञापन


इन जैसे लोग को नहीं पता है हिन्दू शब्द का अर्थ
राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने बताया कि जिस तरह से गिरिराज सिंह हिंदू जागरण यात्रा को निकाल कर हिंदू को एकजुट करने में लगे हुए क्या हिंदू कभी एकजुट नहीं था। ऐसे लोग को हिंदू का अर्थ ही पता नहीं है। गिरीराज सिंह और अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह को आड़े हाथों में लेते हुए कहा कि यह लोग नौटंकी करते हैं और अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकने का काम करते हैं। इस तरह के जागरण यात्रा निकालने से कुछ भी बिहार में फर्क नहीं पड़ता है। अगर एनडीए के लोग हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तो सीएम नीतीश कुमार जी क्यों नहीं साथ आ रहे हैं? सीएम नीतीश जी को भी यह बताया चाहिए कि उनके लोग राज्य में क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन


हिंदुओं से ज्यादा मुस्लमान ने दी कुर्बानी
राजद के विधायक ने बताया कि यह सब हिंदू वाली मानसिकता और सोच वर्ष 2014 के मोदी जी की सरकार बनने के बाद होनी शुरू हो गई है। इसके पहले क्या हिंदू देश में नहीं थे क्या? हिंदू को कोई खतरा था। राजद विधायक ने कहा कि आरएसएस के लोग खुद सच्चे हिन्दू नहीं है। बल्कि हिन्दू को बेवकूफ बनाने वाले लोग हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग को तो देश की आजादी में हिंदू से अधिक मुसलमान ने अपनी कुर्बानियां को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed