फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD chief Lalu Yadav targets RSS and BJP; Bihar Political News, NDA, Reservation, caste census

Lalu Yadav : 'अब कान पकड़वा कर दंड बैठक कराएंगे इन्हें'- लालू यादव ने किसके लिए और क्यों कही ऐसी बात

Tue, 03 Sep 2024 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 03 Sep 2024 11:09 AM IST
सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD chief Lalu Yadav targets RSS and BJP; Bihar Political News, NDA, Reservation, caste census
लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन पूरे देश में जाति जनगणना कराने को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है। दो दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल ने पूरे बिहार जाति जनगणना और बिहार को 65 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। तेजस्वी यादव भी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लाल प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिंगापुर से लौटते ही भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर लिखा कि इन आरएसएस और भाजपा वालों से कान पकड़कर दंड बैठक करावएंगे। अगर जातिगत जनगणना कराएंगे।
विज्ञापन


इनको इतना मजबूर करेंगे कि...
लालू ने सवाल पूछते हुए लिखा कि इनकी (एनडीए सरकार) क्या औक़ात है जो यह जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।
विज्ञापन


किस हैसियत से जाति गणना करवाते लालू
वहीं लालू प्रसाद के बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि लालू क्या थे? किस हैसियत से जाति गणना करवाते? यह सवाल लालू यादव से पूछना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed