फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : revenue and land reforms department bihar government ro co transfer posting

Bihar Land : राजस्व अधिकारी से अंचल अधिकारी तक 82 अधिकारियों का तबादला, राजस्व सेवा में बड़ा उलटफेर

Tue, 07 Jan 2025 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

Bihar News : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से इस वक्त एक बड़े उलटफेर की खबर सामने आयी है। राजस्व अधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी तक के 82 अधिकारियों का तबादला आदेश आया है।

विज्ञापन
Bihar News : revenue and land reforms department bihar government ro co transfer posting
तबादला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 82 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें राजस्व अधिकारी से लेकर अंचल अधिकारी तक के अधिकारी शामिल हैं।  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मंगलवार की शाम तबादले की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


जानिए किसको कहाँ की मिली जिम्मेदारी 
औरंगाबाद निवासी निशांत कुमार को समस्तीपुर सरायगंज का अंचल अधिकारी बनाया गया है। नवादा के रहने वाले अरविंद कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि का अंचल अधिकारी बनाया गया है। रोहतास जिला के राकेश कुमार सिंह को पटना जिला के बिहटा का अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा के रहने वाले अनुज कुमार को सारण जिला के परसा का सीओ बनाया गया है। जहानाबाद की रहने वाली अलका कुमारी को पश्चिमी चंपारण के नौतन का सीओ बनाया गया है। मधुबनी के रहने वाले संजय कुमार प्रसाद को नवादा अकबरपुर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। पूर्णिया जिला के अजय कुमार को अररिया जिला का सदर अंचल अधिकारी बनाया गया है। अररिया निवासी विद्यानंद झा को मधेपुरा पुरानी का सीओ बनाया गया है।
विज्ञापन


जानिए अन्य लोगों को कहाँ भेजा गया 
 सुपौल जिला के रहने वाले राजेंद्र कुमार राजीव को शेखपुरा चेवाड़ा का सीओ बनाया गया है। बेगूसराय जिला की खुशबू गौतम को नवादा जिला के पकड़ी बरावां का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भोजपुर जिला के संतोष कुमार सिंह को मधुबनी जिला में विस्फी के सीओ की जिम्मेदारी मिली है। मधेपुरा निवासी जयंत कुमार गौतम को सारण जिला के दरियापुर में अंचल अधिकारी बनाया गया है। नालंदा जिला के रहने वाले महेश कुमार को बोधगया में अंचल अधिकारी बनाया गया है। बेगूसराय जिला के रहने वाले सौरभ कुमार को नालंदा जिला के वेन में अंचल अधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा जिले की निभा कुमारी को नवादा का अंचल अधिकारी बनाया गया है। झारखंड राज्य के रांची निवासी ओमप्रकाश भगत को गया जिला के टनकुप्पा में सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। भोजपुरी के रहने वाले सतीश सिंह को सारण के इसुआपुर मैं अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। सिवान निवासी अर्चिता भारती को पूर्वी चंपारण के ढाका की जिम्मेदारी दी गई है। गया निवासी परमजीत सिरमौर को पूर्वी चंपारण के तेतरिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर निवासी श्याम सुंदर राय को अवकाश सुरक्षित पदों के विरुद्ध मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। भोजपुरी निवासी राज नारायण राजा को गोपालगंज के हथुआ में अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। शेखपुरा निवासी गौरव प्रकाश को भागलपुर जिला के इस्माइलपुर में अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed