फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : result bihar board matric result website link, check bihar board 10th result on bseb website

Bihar Board : मैट्रिक रिजल्ट जारी करने का समय बिहार बोर्ड ने बताया, जानें कब-कैसे देख सकेंगे 10वीं का परिणाम

Sat, 30 Mar 2024 08:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को दोपहर बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इंटर परीक्षा की तरह 'अमर उजाला' के जरिए भी आप परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : result bihar board matric result website link, check bihar board 10th result on bseb website
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार बोर्ड ने 10वीं, यानी मैट्रिकुलकेशन का रिजल्ट तैयार कर लिया है। रविवार को यह जारी किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर इसे रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे जारी करेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इंटर परीक्षा की तरह 'अमर उजाला' मैट्रिक परीक्षार्थियों का रिजल्ट दिखाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी पहले से ही यहां रजिस्टर कर सकते हैं- मैट्रिक रिजल्ट पाने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


यह इनाम भी मिलता है मैट्रिक टॉपर्स को
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये का इनाम देता है इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर भी देता है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिमुलतला के भी निकलेंगे मैट्रिक के टॉपर
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन तीन दिन पहले कर लिया था। इस वेरीफिकेशन में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई से आए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट सरकारी आवासीय स्कूल ने पहली बार चौंकाते हुए इंटर परीक्षा में एक भी टॉपर नहीं दिया। वेरीफिकेशन में परीक्षार्थी के आने पर भी टॉप 5 में जगह नहीं बनी थी। मैट्रिक में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी टॉपर्स वेरीफिकेशन में आए, इसलिए मैट्रिक की टॉपर्स सूची में इस स्कूल का नाम रहना तय है।

बिहार बोर्ड ने यह व्यवस्था भी रखी है
रिजल्ट जारी होने पर अचानक बहुत ज्यादा परीक्षार्थी एक साथ रिजल्ट देखने का प्रयास करते हैं तो कई बार बिहार बोर्ड की साइट पर परिणाम देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने में समस्या आती है। ऐसी परेशानी की स्थिति में छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 अपने मोबाइल पर भी मंगा सकते हैं। उसके लिए यह प्रक्रिया है:
  • अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
  • बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed