फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rape of minor in Vaishali mukhiya husband and ward member threatened to close matter Bihar police

Bihar News : दबंग मुखिया पति और वार्ड सदस्य ने रेप पीड़िता को दी धमकी, कहा- मामले को रफा-दफा करो वरना....

Thu, 24 Oct 2024 06:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Oct 2024 06:17 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक नाबालिग लड़की के साथ एक बदमाश ने चाकू के बल पर रेप किया। शिकायत करने पर दबंग मुखिया पति और वार्ड सदस्य ने मां-बेटी को मामला रफा-दफा करने का दवाब बनाया। इस दौरान दबंगों ने कहा कि मामले को रफा दफा करो वरना अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
Bihar News : Rape of minor in Vaishali mukhiya husband and ward member threatened to close matter Bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में एक नाबालिक लड़की (14) के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने इस बात की शिकायत दबंग मुखिया पति और वार्ड सदस्य से की तो दोनों ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर मामले को रफादफा करने का दवाब बनाने लगे। हद तो तब हो गई जब पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाना जाने कि कोशिश करती थीं तो उसे रास्ते से लौटा दिया जाता था, लेकिन घर से दवा लेने के बहाने पीड़ित की मां थाना पहुंच गई और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामला को दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। मामला करताहा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


चाकू के बल पर किया रेप  
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक कर्ताहा थाना क्षेत्र के दिलीप पटेल का पुत्र अखिलेश पटेल (35) है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता के मां का कहना है कि 17 अक्टूबर की देर शाम उनकी बेटी किसी काम से घर से निकली थी। लौटने के क्रम में अखिलेश पटेल ने उसे पकड़ लिया और चाकू के बल पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद उनकी बेटी रोते हुए घर आई तो उसके कपड़े धूल-मिट्टी में सने हुए थे। पूछने पर उसने सारी कहानी अपनी मां को सुनाई।
विज्ञापन


दबंगों ने कहा- मामला रफा-दफा करो वरना....
इस संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर आरोपी की शिकायत करने दबंग मुखिया पति मुकेश साह और वार्ड सदस्य के पास गई, लेकिन दोनों ने पीड़िता पर ही मामले को रफा-दफा करने के लिए दवाब बनाने लगे। जब पीड़िता ने इस बात से इंकार किया तो दोनों उसे धमकाने लगे। दबंग मुखिया ने कहा कि मामले को यहीं खत्म करो वरना अच्छा नहीं होगा।लेकिन पीड़िता और उसकी मां इलाज कराने के नाम पर किसी तरह गांव से बाहर निकली और थाना पहुंचकर आरोपी अखिलेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में करताहा थाना अध्यक्ष अनुरंजन कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता की मेडिकल  मेडीकल जांच करवाई गई है। पीड़िता के माता पिता ने मुखिया और वार्ड सदस्य पर मामला दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed