Paswan Family : रामविलास पासवान की पत्नी को पशुपति पारस ने घर से किया बेदखल! खगड़िया में मचा घमासान
Bihar : पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस एक बार फिर चर्चा में हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी ने बड़े भाई रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी को घर से बाहर कर दिया है। साथ ही उनके कमरे में भी ताला जड़ दिया है।
विस्तार
संपति को लेकर राम विलास पासवान के परिवार में विवाद पैदा हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी ने उनके बड़े भाई रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी के कमरे में ताला जड़ दिया है। मामला संपत्ति विवाद को लेकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पशुपति पारस अपने पुस्तैनी घर के बगल में रामविलास पासवान का समाधि स्थल बनाए हुए हैं। इसको लेकर विवाद शुरु हो गया है। रविवार को पशुपति पारस की पत्नी शहरबन्नी पहुंची और रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी के कमरे में ताला जड़ दिया।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Politics: सीएम नीतीश की पार्टी जदयू के MLC पहुंचे लालू यादव के पास; गुलाम गौस ने मुलाकात की बताई वजह
थाना में भी दी गई सूचना
राजकुमारी देवी ने भी अपनी गोतनी पशुपति पारस की पत्नी पर कमरे को बंद करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने अलौली थाना में भी आवेदन दे दिया है। वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खगड़िया में पासवान परिवार में जंग का असर चुनाव में भी दिखने की चर्चा हो रही है।
संपत्ति विवाद में बंटवारे की मांग
चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी का आरोप है कि पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी और स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी ने उनको घर से निकालकर ताला मार दिया है। इस घटना से आहत होकर वह बीमार हो गई हैं। उनका आरोप है कि उनकी देवरानियों के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर भी उनके साथ शामिल थे। इधर चिराग पासवान के भांजे और छात्र लोजपा रामविलास के छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान ने कहा कि अगर सभी बंटवारा करना चाहते हैं तो कर लें।
विरासत की राजनीति संपत्ति पर आई
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहुंच राष्ट्रीय राजनीति में रही है। वे कई बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उनकी मृत्यु के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके चाचा पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर विवाद छिड़ा था। इस मामले में पार्टी हथियाने और धोखा देने के आरोप तक लगाये गये थे। अब यह मामला संपति विवाद में तब्दील हो गया है।
यह खबर भी पढ़ें -Suicide Case : वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति को फोनकर दे दी थी जानकारी
आरोप प्रत्यारोप हुआ शुरू
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके परिवार के बीच संपति विवाद का मामला तुल पकड़ चुका है। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। पशुपति कुमार पारस की ओर से प्रदेश प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने ऐसे किसी भी आरोप को बेबुनियाद कहा है। उन्होंने चिराग पासवान पर कटाक्ष करते हुए इसे ओछी राजनीति बताया है। इधर लोजपा रामविलास के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि पशुपति पारस रामविलास पासवान को भगवान कहते हैं, जिन्होंने उनके मरने के बाद मां सामान भाभी को घर से निकाल दिया।