फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rajya Sabha MP Sanjay Jha informed development about aiims darbhanga in shobhan

AIIMS Darbhanga : केंद्र-बिहार के बीच बनी बात, एम्स दरभंगा के निर्माण को मिली मंजूरी; 150 एकड़ जमीन देगा बिहार

Fri, 26 Jul 2024 06:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Jul 2024 06:52 PM IST
सार

Bihar News : जनता दल यूनाईटेड के राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को औपचारिक जानकारी दी कि दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार शोभन में 150 एकड़ जमीन दे रही है। मंजूरी मिल गई है। अब काम शुरू होगा।

विज्ञापन
Bihar News : Rajya Sabha MP Sanjay Jha informed development about aiims darbhanga in shobhan
दरभंगा का शोभन बाईपास वाली जगह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाईपास वाली भूमि को एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त मानते हुए बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि पिछले वर्ष 18 और 19 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल टीम ने जो शोभन बाईपास वाली भूमि का निरीक्षण किया था, उस रिपोर्ट में उक्त जमीन को एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रस्तावित सोभन बाईपास वाली भूमि पर एम्स निर्माण की मंजूरी मिल जाने के बाद राज्य सरकार अब जल्द ही संपूर्ण भूमि 150 एकड़ से अधिक केंद्र को नि:शुल्क हस्तांतरित कर देगी। इसके साथ ही, अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने तथा वहां तक फोर लेन कनेक्टिविटी देने के लिए भी जरूरी कदम उठाएगी।

विज्ञापन


खूब हुई थी राजनीति 
 इसी शोभन बाईपास की ज़मीन पर लोकसभा चुनाव से पहले खूब राजनीति हुई थी। इस दौरान शोभन बाईपास की जमीन और डीएमसीएच के कैंपस वाली भूमि का भी केंद्रीय टीम ने कई बार निरीक्षण करने के बाद इसे एम्स निर्माण के लिए अनुपयुक्त बताया था, जिसके बाद उस समय चल रही महागठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आननफानन में दरभंगा में 2500 बेड के नए हॉस्पिटल के निर्माण की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन

Bihar News : Rajya Sabha MP Sanjay Jha informed development about aiims darbhanga in shobhan
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शोभन बाईपास की जमीन को उपयुक्त माना है यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस मंजूरी के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी ओर से तथा संपूर्ण मिथिलावासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। हमें विश्वास है, दरभंगा में एम्स का निर्माण अब जल्द शुरू होगा।

उत्तर भारत से नेपाल तक का होगा सबसे बड़ा केंद्र 
संजय झा ने कहा कि राज्य सरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल डीएमसीएच का भी पुनर्विकास करा रही है। वहां 2500 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए ₹2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। दोनों सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण हो जाने पर दरभंगा केवल उत्तर बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि नेपाल तक के लिए भी एक बड़ा केंद्र बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed