फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rahul Gandhi's visit to Bihar, Constituent Assembly, Sadakat Ashram: Congress, Bihar Politics

Bihar: संविधान सम्मेलन में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का ही कर दिया विरोध

Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बताया कि बिहार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी आ रहे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे राज्य से कांग्रेसी इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi's visit to Bihar, Constituent Assembly, Sadakat Ashram: Congress, Bihar Politics
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल कांग्रेस पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह बापू सभागार के लिए निकले हैं। वह संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। करीब दो घंटे रुकने के बाद वह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पर पहले नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन कर चाबी सौपेंगे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। राहुल गांधी करीब छह घंटे पटना में रुकेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बताया कि बिहार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी आ रहे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे राज्य से कांग्रेसी इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कांग्रेसी इस कार्यक्रम में नजर आ सकते हैं। वहीं भाजपा के पोस्टर वाले सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी के बिहार दौरान से भाजपा वाले बैखला गए हैं। इसलिए इस तरह की पोस्टर लगा रहे।
विज्ञापन


 

Bihar News: Rahul Gandhi's visit to Bihar, Constituent Assembly, Sadakat Ashram: Congress, Bihar Politics
राहुल गांधी के सामने प्रदेश अध्यक्ष का विरोध जताते कांग्रेसी। - फोटो : सोशल मीडिया।
इधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का विरोध किया। उनका कहना है कि अखिलेश कुमार सिंह हमारा नेता नहीं है जब बीजेपी का है। यह दलाल है। राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय किसान कांग्रेस राजकुमार शर्मा ने कहा कि जब से अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना है तब से हमारा दो विधायक भाजपा में भाग गया। हमारा पांच सीनियर प्रवक्ता भाजपा में भाग गया। कई सीनियर वर्कर भाजपा में चले गए। सैकड़ों लोगों को इन्होंने अपने तानाशाही के बल पर पार्टी से निष्कासित कर दिया। यही नहीं थी जमीन बेच दिया टिकट भेज दिया। पद बेच दिया गया। डेलीगेट बेच दिया।  ऐसे में इसको हटाने की बात ना की जाए तो क्या रखने की बात की जाए? नवादा का ऑफिस और जमीन दोनों बेच दिया।

पार्टी को हाईजेक कर लिया
वहीं राष्ट्रीय संयोजक, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि इन्होंने पार्टी को हाईजैक कर लिया है, पार्टी को बेच देगा। इसने नवादा का पार्टी कार्यालय सहित पूरी जमीन 11-12 कट्ठा बेच दिया। नालंदा के इस्लामपुर में भी है। वहां की जमीन बेचवाना चाहते थे लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण जमीन खरीदने वाले जमीन छोड़कर भाग गए। सुनील सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर जितने भी कार्यकर्ता जुटे हैं इसमें अधिकांश भाजपा के कार्यकर्ता हैं। राहुल गांधी के कार्यकर्ता सम्मेलन में 75 फ़ीसदी जो लोग हैं वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अखिलेश सिंह ने अपनी अपनी इज्जत बचाने के लिए पैसे पर खरीद के इन लोगों को यहां बुलाया है। लेकिन, अखिलेश सिंह की इज्जत बचने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed