फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rahul Gandhi Lalu Yadav meeting in bihar election 2025 year

Rahul Gandhi : लालू यादव से मिले राहुल गांधी तो क्या हुई बातचीत? BPSC परीक्षार्थियों से मिलते गए

Sat, 18 Jan 2025 06:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 18 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : बिहार में महागठबंधन ने शनिवार से विधानसभा चुनाव की तैयारी एक तरह से शुरू कर दी। कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलकर चुनावी साल की पहली अहम चर्चा की। क्या-क्या हुआ, जानें यहां।

विज्ञापन
Bihar News : Rahul Gandhi Lalu Yadav meeting in bihar election 2025 year
राहुल गांधी पहुंचे राबड़ी आवास। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का महत्व घटने की बात एक बार फिर गप्पबाजी साबित हुई है, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पटना आए तो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे बातचीत करने से खुद को नहीं रोक सके। यह पहले से उन्होंने अपने प्लान में नहीं रखा था, लेकिन पटना में कांग्रेस की सभा और कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मिलने की जानकारी दी। करीब 3:40 पर वह सदाकत आश्रम पहुंचे और इसके पहले ही बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को जानकारी दे दी गई कि राहुल गांधी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलते हुए वह लालू प्रसाद यादव से बात करने उनके पास पहुंचे।

विज्ञापन

 

Bihar News : Rahul Gandhi Lalu Yadav meeting in bihar election 2025 year
राहुल गांधी पहुंचे गर्दनीबाग़ स्थित धरना प्रदर्शन स्थल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बीपीएससी परीक्षार्थियों के पास धरनास्थल पर पहुंच दिया संदेश
राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में आए और उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की योजना बताई, लेकिन इस बीच वह बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 70वीं प्राथमिक परीक्षा के अभ्यर्थियों से मिलने के लिए गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस उनके साथ है और इस आंदोलन में हर कदम पर साथ रहकर सरकार से भिड़ेगी। बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का एक समूह प्राथमिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहा है। इनपर दो बार लाठीचार्ज भी हो चुका है। तेजस्वी यादव इनके साथ थे। इसके बाद निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी कमान संभाली। इस बीच जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों के साथ खड़े होकर आमरण अनशन भी किया, हालांकि अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने यह खत्म कर दिया। ऐसे में राहुल गांधी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर यह संदेश दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे को चुनाव तक ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Rahul Gandhi Lalu Yadav meeting in bihar election 2025 year
राहुल गांधी को बाबा भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट करते लालू परिवार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

क्या खाया, क्या देखा- यह बताया; जल्द मिलेंगे- यह पक्का
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी करीब आधे घंटे तक राबड़ी आवास में रहे। यहां भी उन्होंने मीडिया से सीधी बात नहीं की। अंदर वह आधे घंटे तक रहे और मौजूदा राजनीति से लेकर बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तक बात हुई। यह बात गंभीरता से नहीं हुई, लेकिन चूड़ा खाने से लेकर गौशाला देखने के बीच उन्होंने आगे की तैयारी के लिए जल्द मिलने की बात जरूर की। इस मुलाकात के बाद जब मीडिया ने लालू यादव से जानकारी चाहती तो उन्होंने सिर्फ यह कहा- “सब अच्छा है।” बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी कुछ जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन

Bihar News : Rahul Gandhi Lalu Yadav meeting in bihar election 2025 year
लालू यादव के परिवार के साथ राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महागठबंधन में सीएम का चेहरा तेजस्वी, आगे की बात राहुल करेंगे
तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का बना गठबंधन- इंडिया का अस्तित्व अब नहीं रहा है। इसके साथ ही बिहार में महागठबंधन के बैनर तले ही चुनाव में उतरने की बात हो चुकी है। 'अमर उजाला' से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने सीएम फेस को लेकर अपने नाम की एक तरह से मुहर भी लगा दी थी। शनिवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी साफ कर दिया कि महागठबंधन यह विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ लड़ेगा। इन सारी बातों के साथ यह भी तय है कि बिहार में महागठबंधन के अंदर राजद ही बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। ऐसे में राहुल गांधी का लालू प्रसाद यादव से मिलना साफ बता रहा है कि चुनावी तैयारी किस रास्ते पर होगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से फाइनल बात हुए बगैर ही लालू प्रसाद ने अपने हिसाब से सीटों पर राजद प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया था। कांग्रेस को इस कारण दिक्कत हुई थी। विधानसभा चुनाव में ऐसा न हो, इसके लिए पहले ही सीट बंटवारे का खाका तैयार करना शनिवार की मुलाकात का एक मुद्दा था, हालांकि इसपर आगे जल्द ही विमर्श की बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed