फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Qasim or Naushad arrested wrote thank you after Pahalgam terrorist attack darbhanga bihar police

Pahalgam attack: आतंकी हमला के बाद सोशल मिडिया पर थैंक यू लिखने वाले का बिहार कनेक्शन, बम ब्लास्ट पर भी शक

Thu, 24 Apr 2025 10:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Apr 2025 10:53 PM IST
सार

Bihar : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बात लिखने वाले एक शख्स को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस का दावा है कि उस शख्स का कनेक्शन बिहार से है। 

विज्ञापन
Bihar News : Qasim or Naushad arrested wrote thank you after Pahalgam terrorist attack darbhanga bihar police
मो. कासिम उर्फ नौशाद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत पर सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कुछ ऐसा लिख दिया कि पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और बुधवार को वह गिरफ्तार कर लिया गया। उसने लिखा था- "शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा। अल्लाह की तुम लोगों पर हमेशा रहमत बरसे। आमीन, आमीन"

विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़िए -http://Bihar Election 2025 : चार बार विधायक रह चुके आलम अब असद्दुदीन ओवैसी के साथ, बिहार कांग्रेस को बड़ झटका
विज्ञापन


झारखंड पुलिस ने किया था गिरफ्तार 
नौशाद की गिरफ्तारी झारखंड के बोकारो के बालीडीह थानाक्षेत्र के मिल्लतनगर से हुई है। मो. कासिम उर्फ नौशाद को पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार करने के बाद दरभंगा लायी है ताकि उसके बारे में विस्द्तार रूप से जानकारी हासिल किया जा सके। उसके पास से पुलिस ने पासपोर्ट भी बरामद किया है, जिसमें दरभंगा को जन्म स्थान को पैतृक घर बताया गया है। इस आधार पर ही झारखंड पुलिस दरभंगा पहुंचकर उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। हालांकि नौशाद के संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। उसका घर भी जीर्णशीर्ण अवस्था में पाया गया। लोगों ने बताया कि वह कभी-कभी ही गांव में आता है। जांच-पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये कौन है मो. कासिम उर्फ नौशाद
पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि वह दरभंगा जिला के दरभंगा जिले के सिमरी थानाक्षेत्र स्थित शोभन गांव का मूल निवासी मो. कासिम उर्फ नौशाद है। उसके पिता बोकारो बीएसएल से रिटायर्ड कर्मी हैं। वह पिता के साथ बोकारो में ही रहता है और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में नौकरी करता है। नौशाद का जन्म चार सितंबर 1994 में जन्म हुआ था उसके  पासपोर्ट की वैधता 31 जनवरी 2014 से 30 दिसंबर 2024 तक का पाई गई है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar: पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश कुमार का खुलासा, मंत्री की ओर इशारा कर बोले- 'इनके कारण एनडीए से निकले'

सीरियल ब्लास्ट से भी था कनेक्शन 
पुलिस सूत्रों की मानें तो पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान जो सीरियल ब्लास्ट हुआ था, उसमें सजायाफ्ता आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू से नौशाद के तार को जोड़कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मनियारपुर निवासी तहसीन दरभंगा में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन यहां रहकर वह इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के सह संस्थापक अहमद सिद्दीबप्पा जरार उर्फ यासीन भटकल से मिलकर देश के खिलाफ साजिश रच रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed