फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Property dealer murdered in Nalanda: Body thrown into well: Bihar Police investigation

Bihar News: रात में खाना खाकर निकले प्रॉपर्टी डीलर को किसने कुएं में फेंका? नालंदा में युवक की हत्या से सनसनी

Tue, 18 Mar 2025 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

नीरज जमीन का कारोबारी था। 24 मार्च को उसका तिलक फलदान होने वाला था, इससे परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक उसकी हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी। पुलिस एफएसएल की टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Property dealer murdered in Nalanda: Body thrown into well: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर मोहल्ले में एक जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके शव को ईंट से बांधकर कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत की पहचान 32 वर्षीय नीरज उर्फ झुन्नु के रूप में हुई है, जो नई पोखर निवासी स्वर्गीय विजय सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम, नीरज खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। रात्रि करीब 9:00 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद, मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजगीर थाना में सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस और परिजन जब मोहल्ले के बाहर स्थित एक कुएं के पास पहुंचे, तो नीरज की चप्पल और अन्य सामान बिखरे हुए पाए गए। कुएं में शव के कुछ अंग दिखाई दे रहे थे, और पैरों में ईंट बंधी हुई थी। कुएं से शव निकालने पर गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई, और पैर में ईंट बांधकर शव को कुएं में फेंका गया था।

विज्ञापन

24 को नीरज का फलदान होने वाला था
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीत होता है कि अपराधियों ने नीरज को गांव से बाहर बुलाकर गोली मारी है। घटनास्थल पर खून के निशान और अन्य साक्ष्य मिले हैं। इस बात की पुष्टि करते हैं कि नीरज ने अपराधियों से खुद को बचाने का प्रयास किया था। नीरज उर्फ झुन्नु जमीन का कारोबारी था और महिंद्रा का एजेंसी भी चलाता था। इस महीने की 24 मार्च को उसका तिलक फलदान होने वाला था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन इस घटना ने परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया
हत्या की सूचना के बाद, राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। शव को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है, और आसपास खून के निशान पाए गए हैं। मृतक की चप्पल, चश्मा और एक नाइन एमएम का कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद, गुस्साए ग्रामीणों ने राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं।
Land For Jobs Case: मीसा भारती के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव से भी चल रही पूछताछ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed