फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News :probe against sanjeev hans ias principal secretary energy department bihar with gulab yadav ex mla

Sanjeev Hans IAS Bihar : विवादों में रहे आईएएस संजीव हंस पर दबिश, गुलाब यादव के साथ इस केस में फंसे हैं

Tue, 16 Jul 2024 11:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jul 2024 11:51 AM IST
सार

Bihar News : कोर्ट के आदेश पर पिछले साल प्राथमिकी के बाद अब जाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ जांच में तेजी आई है। पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस संजीव हंस पर झांसे में रखकर महिला ने नशा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Bihar News :probe against sanjeev hans ias principal secretary energy department bihar with gulab yadav ex mla
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस पर अब जांच में तेजी आ गई है। पिछले साल काफी दौड़ाने के बावजूद जब एक महिला का आवेदन पुलिस नहीं ले रही थी तो कोर्ट के आदेश पर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पटना के रूपसपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव ने महिला को 2016 में राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाने के झांसे में पटना के एक फ्लैट में बुलाकर बलात्कार किया था। महिला ने केस करने की धमकी दी तो गुलाब यादव ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था। बाद में उसी महिला ने जब मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया तो बताया कि 2021 में गुलाब यादव ने उसे पुणे बुलाया, जहां आईएएस संजीव हंस ने भी नशा खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन


 

Bihar News :probe against sanjeev hans ias principal secretary energy department bihar with gulab yadav ex mla
गुलाब यादव के घर पर ईडी टीम की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

 झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुची हैं। उनके गांव झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर प्रखंड अंतर्गत गंगापुर आवास पर   ईड़ी टीम सुबह लगभग 6 बजे पहुंची है। साथ ही गुलाब यादव  के पटना स्थित निजी आवास, पुणा समेतअन्य  सभी पर ठिकानों  पर एक साथ छापेमारी हो रही है। पूर्व विधायक गुलाब यादव, उनकी पत्नी एम एलसी अम्बिका गुलाब यादव, पुत्री मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव सभी लोग पटना में मौजूद हैं। यहां गंगापुर गाँव में कोई नहीं है यहाँ दो तीन केयर टेकर मौजूद हैं। अधिकारी केयरटेकर से भी पूछताछ कर रहे हैं।

जानिए गुलाब यादव के किन किन ठिकानों पर हो रही छापेमारी 
 गुलाब यादव 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर  पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र को हराकर झंझारपुर के विधायक के रूप में जीत हासिल किया था। उसके बाद पिछले लोकसभा चुनाव में राजद  के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें सांसद रामप्रीत मंडल से हार का सामना करना पड़ा। पुनः  2024के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार भी वह हार गये । उनकी पत्नी अंबिका गुलाब यादव निर्दलीय एमएलसी की चुनाव जीत दर्ज की है। बेटी बिंदु गुलाब यादव मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर चुनाव की दर्ज की है। कई घंटे से सभी जगह पर छापेमारी जारी है। गंगापुर स्टूडेंट के गांव में लोगों की काफी भीड़ बाहर जमा हो रखी है। गुलाब यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। 

जानिए सीनियर आईएएस अफसर संजीव हंस पूर्व विधायक गुलाब यादव के साथ कैसे फंसे 
अब बिहार के सीनियर आईएएस अफ़सर संजीव हंस के सात ठिकानों पर छापेमारी की गई है। संजीव हंस बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ बिजली कंपनी के सीएमडी भी हैं। संजीव हंस के साथ पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर भी रेड हुई है। संजीव हंस के साथ-साथ राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। मामला 2016 का है जब पूर्व विधायक गुलाब यादव ने महिला को राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाने के झांसे में पटना के एक फ्लैट में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया था। महिला ने केस करने की धमकी दी तो गुलाब यादव ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था।  फिर बाद में उसी महिला ने जब पटना के रूपसपुर थाने में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया तो 2021 में गुलाब यादव ने उसे पुणे बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां आईएएस संजीव हंस ने भी नशा खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed