फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prince Raj accuses Union Minister Chirag Paswan of fraud, Khagaria, property division

Paswan Family : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर फर्जीवाड़े का आरोप, भाई प्रिंस का FIR के हस्ताक्षर पर सवाल

Sat, 12 Apr 2025 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

प्रिंस राज ने कहा कि हमारी बड़ी मां को भी राजनीति में शामिल किया गया है। उनसे झूठा हस्ताक्षर कराकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इसकी जांच करवाई जाए। वह गांव की जमीन पर भी कब्जा करना चाहते हैं इसलिए इस तरह के विवाद सामने ला रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Prince Raj accuses Union Minister Chirag Paswan of fraud, Khagaria, property division
प्रिंस राज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के परिवार में पैतृक संपत्ति का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के भाई व राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के नेता प्रिंस राज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे बड़े भाई चिराग पासवान बड़ी मां को लेकर साचिश रच रहे हैं। वह नाटक करते हैं। वह केवल हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव केवल फोटोशूट करवाने जाते हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि बड़े पापा (रामविलास पासवान) के एमपी और एमएलए का पेंशन बड़ी मां (राजकुमारी देवी) को क्यों नहीं मिल रहा है? बड़ी मां ने कभी भी दिल्ली और पटना का चेहरा क्यों नहीं देखा? चिराग पासवान बड़ी मां को उनका हक क्यों नहीं दे रहे? वह झूठी शिकायत क्यों दर्ज करवा रहे?

विज्ञापन


प्रिंस राज ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान बड़ी मां का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह काफी भोली-भाली हैं। मैं ऐसा नहीं हूं जो इनके जालसाजी में आ जाऊं। और, अपनी बड़ी मां के खिलाफ शिकायत करूं। मेरा ऐसा संस्कार नहीं है। मैं जांच की मांग कर रहा हूं। चिराग पासवान ने जो शिकायत दर्ज करवाई है, उसकी जांच होनी चाहिए। वह पटना से आया है। मेरी बड़ी मां अंगूठा लगाती है, वह हस्ताक्षर नहीं सकती हैं। वह पढ़ी लिखी नहीं हैं। चिराग पासवन ने बड़ी मां का झूठा हस्ताक्षर करवाया है। प्रिंस ने आरोप लगाया कि बड़ी मां को बीमार दिखाने के लिए उन्हें बिस्तर पर जबरन लिटाया गया। यह सब केवल नाटक के लिए किया जा रहा है। सब गंदी राजनीति के तहत हो रहा है। आप गांव में किसी से पूछिए सब सच पता चल जाएगा।
विज्ञापन


प्रिंस ने लगाया चिराग पर जमीन कब्जाने का आरोप
प्रिंस राज ने आरोप लगया कि साजिश के तहत परिवार का नाम बदनाम किया गया। आपलोग जानते थे कि बड़े पापा यानी रामविलास पासवान कैसे पूरा परिवार को एकजुट करके रखते थे। वह पूरे परिवार को एक साथ रखना चाहते थे। लेकिन वह टूट गए। आपलोगों ने देखा ही बड़े पापा के निधन के बाद किस तरह फोटो शूट करवाया गया। कमी इन लोगों (चिराग पासवान) में हैं। परिवार में बंटवारे के सवाल पर प्रिंस राज ने कहा कि यह स्थिति हमारे भाई चिराग पासवान ने उत्पन्न की है। उन्होंने जमीन का बंटवारा किया है। घर की जमीन, पटना की जमीन, पार्टी कार्यालय तमाम जगहों पर उन्होंने कब्जा करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाएगी प्रिंस की पार्टी
दरअसल, 14 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह बापू सभागार में मनाएगी। इसी को लेकर पटना में रविवार दोपहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि हमारी पार्टी और दलित सेना की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमे काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे और बाबा साहब अंबेडकर को याद किया जाएगा। महागठबंधन में जाने के सवाल पर प्रिंस पासवान ने कहा कि बड़ी घोषणा होगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कहा है कि 14 अप्रैल को बड़ी घोषणा करेंगे। बंट प्रिंस पासवान ने कहा कि बंटवारे की


रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति विवाद के बीच अलौली में चिराग; किस मुद्दे पर क्या बाले, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed