फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan reached Khagaria, met Badi Ma: Ancestral property dispute, Pashupati Paras

Paswan Family : रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति विवाद के बीच अलौली में चिराग; किस मुद्दे पर क्या बाले, जानें

Sat, 05 Apr 2025 04:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

पासवान परिवार में संपत्ति को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खगड़िया पहुंचे। उन्होंने अपनी बड़ी मां से मुलाकात की। इसके बाद अपने चाचा पशुपति पारस पर यह चेतावनी दे दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan reached Khagaria, met Badi Ma: Ancestral property dispute, Pashupati Paras
अपनी बड़ी मां से मुलाकात करते चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के शहरबान्नी गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की। चिराग को देखते ही राजकुमारी देवी भावुक हो गईं। वह पिछले कई दिनों से चिराग से मिलना चाह रही थीं। जहां वह अपनी मां के साथ बंद कमरे में करीब 35 मिनट रुके। चिराग के साथ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और जमुई सांसद अरुण भारती भी मौजूद थे। शहरबान्नी पहुंचे चिराग पासवान ने मीडिया से बात कर कहा कि वह घर की बात बाहर नहीं कहना चाहते हैं। लेकिन उनके चाचा और चाची ने उनको मजबूर किया है। चिराग ने कहा कि सत्ता सुख के लिए पहले मेरी मां और मुझे दिल्ली के घर से बाहर किया अब चाचा मेरी बड़ी मां को घर से बेघर करना चाहते हैं। चिराग ने कहा कि अपने पिता के मृत्यु के बाद दोनों मां की जिम्मेदारी उनकी है। जिसे वह निभाएंगे।

विज्ञापन


बंटवारे को लेकर चाचा पशुपति पारस को हिदायत
चिराग पासवान ने कहा कि चाचा और चाची बंटवारा चाहते हैं। वह इसके लिए तैयार हैं। लेकिन,पहल उनकी होनी चाहिए कि वो किस तरह का बंटवारा चाहते हैं। अपने चाचा पशुपति पारस को चिराग ने सीधा चेताया भी। उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति पारस की ऐसी कई बेनामी संपत्ति है जिसे उन्होंने छुपाया है। अगर चाचा बंटवारा चाहते हैं तो उस बेनामी संपत्ति की भी जानकारी साझा करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को लगाया गले, मां बोली- तुम्हार था इंतजार
अपने पारिवारिक विवाद के बाद रविवार को खगड़िया के शहरबान्नी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहले अपनी बड़ी मां से मिले। इस दौरान उन्होंने उनको गले लगाकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मां राजकुमारी देवी ने कहा कि वह उन्हीं का इंतजार कर रही थी। वहीं मां से मिलकर चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान के स्मारक पर श्रद्धांजलि भी दिया। गौरतलब है कि राजकुमारी देवी पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग के पिता रामविलास पासवान की पहली पत्नी हैं। जिनको कुछ दिन पहले घर से निकाले जाने का मामला खूब तूल पकड़ा था।

Bihar News : वक्फ संशोधन बिल का चिराग के चाचा पारस ने कर दिया विरोध, कहा- मौलिक अधिकार का हनन हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed