फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : President of Graduate Student Council in America, Aditya kumar Supaul news

Bihar: बिहार के आदित्य अमेरिका में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के पहले प्रेसिडेंट बने

Wed, 06 Nov 2024 08:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

Bihar : आदित्य अमेरिका में भारतीय मूल के ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के पहले प्रेसिडेंट बने हैं। आदित्य अमेरिका के नॉर्थ डकोडा स्टेट यूनिवर्सिटी में प्लांट साइंस स्टैटिटिक्स एवं वाइन प्रोसेसिंग में मास्टर कोर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : President of Graduate Student Council in America, Aditya kumar Supaul news
आदित्य आनंद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुपौल जिले के वीरपुर निवासी आदित्य आनंद ने अमेरिका में ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल का प्रसिडेंट बनकर इतिहास रच दिया है। आदित्य अमेरिका में भारतीय मूल के ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के पहले प्रेसिडेंट बने हैं। आदित्य के अमेरिका में ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट चुने जाने पर उनके मित्रों और संबंधियों में खुशी है। उनके परिजनों ने बताया कि आदित्य आनंद इन दिनों अमेरिका के नॉर्थ डकोडा स्टेट यूनिवर्सिटी में प्लांट साइंस स्टैटिटिक्स एवं वाइन प्रोसेसिंग में मास्टर कोर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन


चुने गये ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट
 वीरपुर के रसायन शास्त्र के वरीय प्रोफेसर सतीश कुमार सिंह के दूसरे पुत्र आदित्य आनंद ने बनारस से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद पटना यूनिवर्सिटी अंतर्गत पटना कॉलेज से 12वीं उत्तीर्ण किया। इसके बाद इलाहाबाद से उन्होंने फूड साइंस में इंजिनयरिंग कोर्स पूरा किया और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका का रुख किया। आदित्य आनंद के बड़े भाई पूर्व से ही अमेरिका में साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। अमेरिका के नॉर्थ डकोडा स्टेट यूनिवर्सिटी से प्लांट साइंस में मास्टर कोर्स करने वाले मेधावी छात्र आदित्य आनंद की प्रतिभा को देखते हुए इसी बीच उन्हें ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल का प्रेसिडेंट चुना गया है। उस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के प्रेसीडेंट पद पर काबिज होने वाले आदित्य पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन


उपलब्धि पर बधाई देने वालों का लगा है तांता 
आदित्य आनंद की पढ़ाई का सारा खर्चा अमेरिकी सरकार वहन कर रही है। वहीं आदित्य अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने बड़े भाई अमन आनंद और जीजा इंजीनियर विश्वजीत सिंह को देते हैं, जो अमेरिका में रिसर्च डायरेक्टर के पद पर वर्षों से कार्यरत हैं। फिलहाल वीरपुर में रह रहे आदित्य के दादा विजेंद्र नारायण सिंह ने अपने पोते की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। वही आदित्य की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed