फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pregnant woman dies of burns in fire in Begusarai, parents say - in-laws burnt her to death

Bihar News : बेगूसराय में आग में झुलसने से गर्भवती महिला की मौत, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने जलाकर मारा

Sat, 09 Mar 2024 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Mar 2024 12:09 PM IST
सार

मृत महिला की मां ने ससुराल वालों पर आग लगा कर जिंदा जला कर मारने का आरोप लगाया है। तीन साल पहले ही दीपक कुमार यादव के साथ शादी करवाई थी। शादी के बाद से ही वह मेरी बेटी को गाली गलौज और मारपीट भी करते रहता था।

विज्ञापन
Bihar News: Pregnant woman dies of burns in fire in Begusarai, parents say - in-laws burnt her to death
ट्विंकल कुमारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक गर्भवती महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। आरोप है कि उसके पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपस के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया वार्ड नंबर 7 की है। मृत महिला की पहचान दनौली फुलवरिया वार्ड नंबर 7 के रहने वाले दीपक कुमार यादव की पत्नी ट्विंकल कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन


मृत महिला के पति दीपक कुमार ने बताया है कि हमलोग घर में नहीं थे। तभी पता चला कि गैस के चूल्हा से आग लग गई। और इस आग में वह बुरी तरह से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलोगों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक ने कहा कि उसके ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


दामाद सोने की चैन मांग करता रहता था
इस दौरान मृत महिला की मां ने ससुराल वालों पर आग लगा कर जिंदा जला कर मारने का आरोप लगाया है। तीन साल पहले ही दीपक कुमार यादव के साथ शादी करवाई थी। शादी के बाद से ही वह मेरी बेटी को गाली गलौज और मारपीट भी करते रहता था। लगातार दहेज में सोने का चैन मांगता था। उन्होंने बताया कि शादी में जितना बन पड़ा उतना दहेज हमलोगों ने दिया। इसके बावजूद भी वह लगातार सोने की चैन का डिमांड करता रहता था। आखिरकार मेरी बेटी को आग लगाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्दा जला कर उसकी हत्या कर दी गई
ससुराल वालों ने ट्विंकल कुमारी अपने पीछे अपने बेटे को भी छोड़ गई। उन्होंने बताया कि ट्विंकल कुमारी गर्भवती थी और उस हालत में आग लगाकर जिन्दा जला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में बलिया थाना प्रभारी ने बताया है कि आग से झुलस कर महिला घायल हो गई थी। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed