फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prashant Kishore taunted Nitish Kumar, said- CM was drowned by his ego.

Bihar News : प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार को उनके अहंकार ने डूबा दिया

Sat, 09 Dec 2023 05:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 09 Dec 2023 05:36 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री के अहंकार ने नीतीश कुमार को बर्बाद कर दिया है। 2005 के नीतीश कुमार और आज के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क है। सीएम 18 सालों से बिहार में सरकार चला रहे हैं फिर भी देश के अन्य राज्यों के मुकाबले में सबसे पिछड़े हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Prashant Kishore taunted Nitish Kumar, said- CM was drowned by his ego.
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में पदयात्रा के दौरान जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर शनिवार को फिर हमलावर होते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जो अहंकार है, इसने ही तो नीतीश कुमार को बर्बाद कर दिया है। नीतीश कुमार की बर्बादी का कारण यह है कि उस आदमी को ऐसा लगता है कि मुझे सबकुछ मालूम है और मुझे जनता हटा नहीं सकती है। जनता किसी को भी वोट देगी, कुर्सी पर तब मैं ही बैठूंगा। इसी सोच ने नीतीश कुमार का डाऊनफॉल शुरू कर दिया। यही वजह है कि 2005 के नीतीश कुमार और आज के नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क है। नीतीश कुमार 18 सालों से बिहार में सरकार चला रहे हैं फिर भी देश के अन्य राज्यों के मुकाबले में सबसे पिछड़े हैं। मुख्यमंत्री लोगों से खड़े होकर कहते हैं कि हमने तो बहुत अच्छा काम कर दिया। अगर आपने सच में अच्छा काम कर दिया है, तो आप केरल, तमिलनाडु जैसे राज्य हो जाते, इन राज्यों को छोड़िए राजस्थान या यूपी के बराबर ही हो जाते। विकास के पैमाने पर आप एक पायदान 28 से 27 नहीं हुए और अपनी पीठ खुद से ठोंके जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री महात्मा गांधी का नाम लेकर झूठ बोलते हैं 
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि NCRB-2022 की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। देश में जहरीली शराब से सबसे अधिक 134 लोगों की मौत बिहार में हुई। इस रिपोर्ट से नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खुल चुकी है। शराबबंदी से ज्यादा नुकसानदेह और कुछ नहीं हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में मैं बिहार में इकलौता आदमी हूं, जो कि हर दिन कहता है कि शराबबंदी गलत है और इसे हटाना चाहिए। इसका कोई वैधानिक, सामाजिक और न ही आर्थिक आधार है।  दुनिया में किसी देश में ऐसा प्रमाण नहीं है कि शराबबंदी की वजह से किसी भी समाज का सामाजिक और आर्थिक विकास हुआ है।अगर शराबबंदी से ही लोगों का उत्थान होना होता तो अब तक हमारा हो गया होता। आप सबसे पिछड़े हैं, लेकिन खुद को सबसे ज्यादा होशियार समझते हैं। भारत में ही दूसरे राज्यों ने इसे क्यों नहीं लागू कर दिया? एक तर्क नीतीश कुमार और उनके चमचे देते हैं कि गांधी जी ने ऐसा कहा और इसलिए ऐसा हमने किया, ये सरासर झूठ है। मैं कैमरे पर डेढ़ साल से चुनौती दे रहा हूं कि नीतीश कुमार महात्मा गांधी को अगर समझते हैं या जीवन में पढ़े हैं, तो अपनी पूरी सरकार का तंत्र लगाकर मुझे वो एक लाइन दिखा दें कि जहां गांधी जी ने यह कहा हो कि सरकार को कानून बनाकर शराबबंदी करनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed