फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : pm modi government approves Patna University Central University demand by CM Nitish Kumar

Patna University : पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को दिया यह उपहार, पटना विवि को बड़ी सौगात

Mon, 23 Dec 2024 11:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 23 Dec 2024 11:44 PM IST
सार

Patna University : नया साल आने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक पुरानी मांग पर ध्यान देते हुए पटना विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

विज्ञापन
Bihar News : pm modi government approves Patna University Central University demand by CM Nitish Kumar
पटना विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय पर पटना विश्वविद्यालय के लिए केंद्रीय विवि का दर्जा मांग रहे थे। वह मांग पूरी होते-होते इस बार भी रह गई, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पटना विश्वविद्यालय को 100 करोड़ का पैकेज दिया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले पटना विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने की जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया था, हालांकि फिर बाद में उन्होंने ही सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि पीएम उषा योजना के तहत 100 करोड़ की राशि दी गई है।
विज्ञापन


पटना विश्विद्यालय में इस मद में खर्च किये जाएंगे 100 करोड़ की राशि  
इस संबंध में सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना विश्विद्यालय को केंद्र सरकार की तरफ से बहुत बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पटना विश्विद्यालय को 100 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने यह स्वीकृति पीएम उषा योजना के तहत दी है। सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना विश्विद्यालय को इस राशि का काफी लंबे समय से इंतजार था। पटना विश्विद्यालय के आवेदन मिलने के बाद बिहार सरकार की तरफ से इसे केंद्र को भेजा गया था। सम्राट चौधरी ने बताया कि 100 करोड़ की राशि एनआईआरएफ रैंकिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च पर खर्च किये जाएंगे। सम्राट चौधरी ने बताया कि कई राज्यों की तुलना में पटना विश्विद्यालय को सबसे बड़ा फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed