फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Modi gave Diwali gift, tourism and economic development, Bettiah, Sahibganj, Road, Expressway

Bihar News: पीएम मोदी ने बिहारवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट, पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा

Fri, 18 Oct 2024 10:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी। इससे वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar News: PM Modi gave Diwali gift, tourism and economic development, Bettiah, Sahibganj, Road, Expressway
पीएम मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बिहारवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पटना से पश्चिम चंपारण (बेतिया) जाने वाली सड़क के (एनएच 139) चौड़ीकरण का निर्णय है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1712.33 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है। इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी।

विज्ञापन


25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा
गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि एनएच 139W को चौड़ा किया जाएगा। इसकी लंबाई 44.65 किलोमीटर है। इसमें मानिकपुर से साहेबगंज तक चौड़ीकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी। इससे वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ा पुल, तीन फ्लाइओवर, 25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वैशाली के लोगों में खुशी का माहौल है
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति प्रदान होने के बाद वैशाली के लोगों में खुशी का माहौल है। इससे स्थानीय स्तर पर भी लोगों का आमदनी बढ़ेगी वह पर्यटक के सुविधा को देखते हुए पटना से लेकर बेतिया तक एक बेहतरीन सड़क पर्यटक को उपलब्ध हो जाएगा। इससे पर्यटक को एक जगह से दूसरे जगह तक जाने में काफी आसानी होगी। इससे मुजफ्फरपुर जिला को भी धार्मिक पर्यटक स्थल को भी काफी लाभ मिलेगा। वहीं पटना के पर्यटक को भी इस राष्ट्रीय राजमार्ग वन जाने के बाद काफी लाभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed