फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Modi coming to Bihar on a two-day visit; BJP Office, Sushil Modi, Raj Bhavan, Siwan, Champaran

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने दिवंगत सुशील मोदी के घर जाकर दी श्रद्धांजलि, पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे

Mon, 20 May 2024 07:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 May 2024 07:59 PM IST
सार

पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। पिछले एक सप्ताह से भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी चल रही है। कार्यालय परिसर में दो दिन से गाड़ियों की पार्किंग पर रोक है। 

विज्ञापन
Bihar News: PM Modi coming to Bihar on a two-day visit; BJP Office, Sushil Modi, Raj Bhavan, Siwan, Champaran
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर से बिहार आ गए हैं। महज आठ दिनों में दूसरी बार पीएम बिहार दौरे पर आए। वह आज यानी 20 मई देर शाम कुछ देर पहले पटना पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पर उनके परिजनों से मिलने के लिए निकल गए। इसके बाद पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। पहली बार देश के प्रधानमंत्री भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। यहां करीब वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। पिछले एक सप्ताह से भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी चल रही है। कार्यालय परिसर में दो दिन से गाड़ियों की पार्किंग पर रोक है। इधर, पीएम के कार्यक्रम को लेकर पटना के बेली रोड, राजेंद्र नगर में कई जगह बैरिकेडिंग कर दी गई। इस कारण कई इलाकों में जाम लग गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यालय से पीएम सीधे राजभवन जाएंगे। 

विज्ञापन

 

Bihar News: PM Modi coming to Bihar on a two-day visit; BJP Office, Sushil Modi, Raj Bhavan, Siwan, Champaran
पटना एयरपोर्ट से निकले पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी रात में राजभवन में ही विश्राम करेंगे
पीएम केआगमन को देखते हुए भाजपा कार्यालय में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। पीएम मोदी रात में राजभवन में ही विश्राम करेंगे। पीएम के आगमन के लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं मंगलवार को पीएम मोदी दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीवान के गोरियाकोठी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम पूर्वी चंपारण जाएंगे। यहां पर वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी ने पूछा- आप अपने ही वादों पर कुछ नहीं बोलते हैं? 
इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप इस चुनाव में 11वीं बार बिहार आ रहे हैं। आप हार के डर से भले ही हमें लाख गालियां दीजिए, इस झुलसती गर्मी में जब तक आपके हृदय को ठंडक ना मिले तब तक इस 34 साल के तेजस्वी पर निम्नस्तरीय निजी हमले करते रहें, पर आपसे हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है कि आप मेरे बिहार और प्यारी जनता के सवालों का जवाब भी अवश्य ही दीजिए। बिहार एकालाप कतई पसंद नहीं करता। तेजस्वी यादव ने पूछा प्रधानमंत्री जी, बिहार  की जनता आपसे जानना चाहती है कि आपने 𝟏𝟎 सालों में बिहार से जो वादे किए थे उनमें से एक भी वादा आप पूरा क्यों नहीं कर पाए? क्यों आप अब अपने ही वादों पर कुछ नहीं बोलते हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed