{"_id":"64800030f84841bdc707a5e5","slug":"bihar-news-people-attacked-police-station-in-darbhanga-accused-of-extortion-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अचानक टीओपी में घुस गए लोग, जमकर तोड़फोड़ की, कागजात भी फाड़े; कहा- पुलिस अवैध वसूली करती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अचानक टीओपी में घुस गए लोग, जमकर तोड़फोड़ की, कागजात भी फाड़े; कहा- पुलिस अवैध वसूली करती है
Wed, 07 Jun 2023 09:27 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:27 AM IST
सार
Darbhanga News : गुस्साए लोगों ने टीओपी में घुसकर काफी उपद्रव मचाया। सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका आरोप है कि टीओपी पुलिस पर बेवजह हमलोगों को परेशान और अवैध वसूली करती है।
विज्ञापन
लोगों को समझाने में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में अवैध वसूली का आरोप लगाकर लोगों ने शुभंकरपुर टीओपी पर हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने टीओपी में घुसकर काफी उपद्रव मचाया। सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका आरोप है कि टीओपी पुलिस पर बेवजह हमलोगों को परेशान और अवैध वसूली करती है। वहीं उपद्रव की सूचना मिलते ही घटना की सूचना कंट्रोल रूम को मिलते ही नगर थाना सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजितपुर और शुभंकरपुर गांव के लोगो के सुरक्षा प्रदान करने के यह टीओपी खुला था। लेकिन, सुरक्षा देने की बजाय पुलिस लोगों से अलग-अलग तरीके से वसूली करती है।
विज्ञापन
देर रात घर लौटने वालों से वसूली
पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूरी करने वाले हैं और काम से देर रात घर लौटते हैं। लौटने के दौरान रात्रि गश्ती कर रही टीओपी पुलिस रोककर लेती है और टॉर्चर करते हुए अवैध वसूली करती है। पूर्व में भी इस तरह की शिकायत टीओपी प्रभारी के पास की गयी है। प्रभारी द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई आश्वासन दिया गया। आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ। पुलिस ने आम लोगों को रोककर हमलोगों के साथ बदसूलकी की है।
विज्ञापन
उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी की जारी
वहीं इस मामले में शुभंकरपुर टीओपी प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि हमारे थाना पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने आकर तोड़फोड़ किया है। पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान सुरक्षा को लेकर चेकिंग किया जाता है। अगर स्थानीय लोगों को यहां के पुलिस बल से किसी तरह की परेशानी है तो उन्हें मेरे पास आकर शिकायत करनी चाहिए। लेकिन, उनलोगों ने मुझसे कुछ नही कहा और सीधे टीओपी में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात को फार दिया है। कई कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन