फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Patna Police accused of stealing goods from the mall, City SP said - the allegation is wrong

Bihar: डायल 112 टीम पर चोरी करने का आरोप, मॉल से सामान लेकर निकल रहे थे, तभी ऐसा हुआ; पुलिस यह बात कह रही

Wed, 30 Aug 2023 04:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

Patna News : सिटी एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों से गलती यह है कि उन्होंने बगैर बिल के सामान लिया। इसलिए 2 महिला समेत 4 पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Patna Police accused of stealing goods from the mall, City SP said - the allegation is wrong
इसी गाड़ी से बरामद हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना पुलिस पर चोरी का गंभीर आरोप लगा रहा है। आरोप यह है कि राजीव नगर थाना इलाके में डायल 112 की पुलिस टीम बंद मॉल से सामान लेकर जा रही थी। इसी बीच लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर डायल 112 की पुलिस टीम रोक लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो दैनिक उपयोग के सामान मिले। स्थानीय लोगों ने 4 पुलिसकर्मियों को वहीं रोक लिया। इसके बाद राजीव नगर थाना को मामले की जानकारी दी। वहीं पटना पुलिस का कहना है कि जांच में पाया गया कि कहीं से भी यह चोरी का मामला नहीं है। सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों से गलती यह हुई कि बगैर बिल के सामान लिया। इसलिए 2 महिला समेत 4 पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


मॉल के मालिक ने लगाया चोरी का आरोप
वहीं रैपिड बाजार मॉल जिस मकान में हैं, उसके मालिक वीरेंद्र कुमार हैं। उन्होंने कहा कि मॉल के रेंट का पैसा बाकी था। कई दिनों से किराया मांगने के बाद भी नहीं मिला। किराया जब ढाई लाख रुपये पहुंच गया तो मैंने इसके लिए दबाव बनाया। इसके बाद मॉल के मालिक रंजन कुमार ने ढाई लाख चेक दिया। लेकिन, यह चेक बांउस हो गया। इसके बाद मैंने मॉल पर ताला लगवा दिया। मंगलवार देर रात पुलिस वाले आए, उन्होंने कहा कि जरूरी सामान चाहिए। इसके बाद उन लोगों सामान दे दिया गया। उनलोगों ने पैसा बुधवार को देने की बात कही। अचानक मॉल के मालिक पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर सामान चोरी का आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- चोरी का आरोप गलत है
पुलिस के अनुसार, डायल 112 की गाड़ी मॉल के पास ही ड्यूटी पर रहती है। इसी दौरान मॉल की ओर से कहा गया कि आज ऑफर निकला है। सस्ते दाम पर सामान मिल रहा है। इसलिए पुलिसकर्मियों ने सस्ते दाम पर सामान खरीद लिया। मॉल की ओर से बिल अगले दिन देने की बात कही। यही बात है। चोरी का आरोप गलत है। यह पूरी तरह से मकान मालिक और मॉल मालिक के बीच का विवाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed