फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Passengers created ruckus in the flight from Patna to Hyderabad, AC had failed in the heat.

Bihar News: पटना से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों ने किया हंगामा, एसी हो गया था खराब

Tue, 09 Jul 2024 10:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Jul 2024 10:07 AM IST
सार

एसी बंद होने के कारण यात्रियों की हालत खराब होने लगी। शिकायत के बाद भी जब एसी ऑन नहीं हुआ तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar News: Passengers created ruckus in the flight from Patna to Hyderabad, AC had failed in the heat.
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं कई यात्री विमान से ही उतर गए। कारण यह था कि उमस भरी गर्मी में विमान का एसी खराब हो गया। विमान के अंदर बैठे यात्री परेशान हो गए। कई बार एसी ऑन करने के लिए कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ देर बात जानकारी मिली कि विमान का एसी ही खराब हो गया है। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति ऐसी हो गई कि यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

विज्ञापन


यात्रियों ने राहत की सांस ली
बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम पटना से हैदराबाद जाने वाले फ्लाइट (6 ई 6223) में 157 यात्री बैठे थे। एसी बंद होने के कारण यात्रियों की हालत खराब होने लगी। शिकायत के बाद भी जब एसी ऑन नहीं हुआ तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों की शिकायत को इंडिगो ने गंभीरता से लिया और फौरन एसी ठीक करवा दी। यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद देर रात 12:36 बजे विमान को ठीककर यात्रियों को रवाना किया गया। यह विमान सोमवार रात करीब सवा दो घंटे लेट से पटना एयरपोर्ट पर रात 10 बजे उतरा ही था। 10:30 बजे यात्री हैदराबाद जाने के लिए सवार हुए थे लेकिन एसी खराब होने के कारण वह हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed