फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pappu Yadav opposed Election Commission's special voter list revision work election 2025

Bihar Election 2025 : सांसद पप्पू यादव जनता से बोले- किसी निर्वाचनकर्मी को घुसने न दें, चुनाव आयोग बना भक्षक

Thu, 03 Jul 2025 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधान सभा चुनाव होने में फिलहाल समय है। इससे पहले चुनाव आयोग बिहार में विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण करने वाली है। इसको लेकर पूर्णिया सांसद ने विरोध जताते हुए आपत्तिजनक पोस्ट किया है। अब यह पोस्ट वायरल है।

विज्ञापन
Bihar News : Pappu Yadav opposed Election Commission's special voter list revision work election 2025
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग के विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का पप्पू यादव ने विरोध जताया है। इसको लेकर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने लिखा है कि 'बिहार के आम लोगों, युवाओं, दलित, अति पिछड़े सभी समाज के लोगों से निवेदन है अपने गांव में बीएलओ और किसी चुनाव कर्मी को घुसने न दें। कोई जबरदस्ती आ जाय तो चाय पानी करा विदा कर दें, लेकिन कोई कागजात या, कोई डिटेल न दें। देखते हैं यह कैसे मतदाता पुनरीक्षण की नौटंकी करते हैं! सविनय अवज्ञा, पूर्ण बहिष्कार!

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-EC: 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति
विज्ञापन


पप्पू यादव ने आगे लिखा है कि 'अगर चुनाव आयोग अपना वोटर पुनरीक्षण की नौटंकी बंद नहीं किया तो उसके ख़िलाफ़ हम महायुद्ध छेड़ेंगे! हम चुप नहीं रहेंगे! चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, पर जनता सर्वोपरि है। चुनाव आयोग जनता की सेवा के लिए है, लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। पर रक्षक ही भक्षक बन जाएगी तो उसका उपचार जनता के द्वारा हमलोग करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : नीतीश पर निशाना साध तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी किया, कहा- चुनाव जीते तो करेंगे 20 काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed