Pappu Yadav: 'सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई मार दे... मुझे क्या!'- पप्पू यादव ने किस सवाल के जवाब में कही यह बात
Bihar : लॉरेंस बिश्नोई अगर सलमान खान को मार देना चाहता है, तो मार दे। इसमें मेरा इसमें क्या लेना देना है। पप्पू यादव ने कहा कि सलमान को बचाना या नहीं बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। लोग मेरी सुरक्षा की चिंता ना करें।
विस्तार
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा था कि 'यह देश है या हिजड़ों की फौज एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।; लेकिन धमकी मिलने के बाद अब कह रहे हैं कि लॉरेंस बिश्नोई अगर सलमान खान को मार देना चाहता है, तो मार दे। इसमें मेरा इसमें क्या लेना देना है। पप्पू यादव ने कहा कि सलमान को बचाना या नहीं बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। लोग मेरी सुरक्षा की चिंता ना करें। पप्पू यादव ने कहा कि दो दिन पहले भी मुझे धमकी दी गई, जब मैं झारखंड से वापस पूर्णिया आ रहा था।
पप्पू यादव के अब बदल गये मिजाज
लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे जीवन में डर की कोई गुंजाइश नहीं है। पप्पू यादव ने आगे कहा कि लॉरेंस को जब मारना हो तो वह आए और मुझे मार कर जाए। मैं आपको रोक नहीं रहा हूं। पप्पू यादव ने डर को लेकर कहा कि जो लोग मेरी आलोचना करते हैं कि मैं डर गया हूं तो भैया मुझे मरवा दीजिए ना। मैं चाहता हूं जल्दी मरूं, मुझे जल्दी मरवा दीजिए, ताकि हिंदुस्तान से सच गायब हो जाए। मैं सबकुछ छोड़ सकता हूं, लेकिन डर के जीने की मुझे आदत नहीं है, अपने विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का जब फोन आया था, तो मैंने उससे कहा था कि उसे किसको मारना है, ये उसका काम है।