फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pappu Yadav against lalu yadav tejashwi yadav strategy in Purnea Lok Sabha Election 2024 voting

Purnea Lok Sabha: क्या कर रहे पप्पू यादव? तेजस्वी के रोड शो पर पथराव, पूर्णिया में हिंसा की आशंका तेजी से बढ़ी

Wed, 24 Apr 2024 08:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 24 Apr 2024 08:00 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : महागठबंधन की कमान संभाले बैठे राजद नेता तेजस्वी यादव किसी भी हालत में निर्दलीय पप्पू यादव को 26 अप्रैल के मतदान के पहले किनारे लगाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह एक रणनीति के जरिए वोटरों के बीच चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Pappu Yadav against lalu yadav tejashwi yadav strategy in Purnea Lok Sabha Election 2024 voting
मंगलवार रात भी झड़प होते-होते रह गया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान शांतिपूर्ण हो गया। अब 26 अप्रैल को पांच सीटों पर चुनाव है। इनमें से पूर्णिया सीट सबसे अशांत है। यहां कभी भी हिंसा हो सकती है। चुनाव आयोग के मातहत जिला निर्वाचन कार्यालय की पूरी टीम इस आशंका को समझ रही है, लेकिन उसे यह पक्का पता नहीं कि हिंसा कहां हो सकती है। वजह है कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रणनीति। तेल पिलावन, लाठी घुमावन जैसी रैली से कभी चर्चा में रहे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शांति बरत रहे हैं, वरना हर जनसभा और यहां तक रोड शो के दौरान मारपीट का पूरा माहौल पप्पू यादव के समर्थक तैयार कर दे रहे हैं। मंगलवार की रात एक घटना हो भी चुकी है।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव के काफिले पर रोड़ेबाजी, पप्पू यादव जिंदाबाद
मंगलवार की रात पूर्णिया में जनसभा के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन से राजद उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही पूर्णिया के आरएन साह चौक पर पहुंचा, वहां पर पहले से मौजूद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के समर्थकों ने तेजस्वी यादव के काफिले पर पत्थरबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। साथ ही, पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पत्थरबाजी में राजद कार्यकर्ता छोटू यादव की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। राजद कार्यकर्ताओं ने वहां जवाब दिया होता तो माहौल बिगड़ सकता था। राजद नेताओं ने कहा कि हार के डर से पप्पू यादव अपने समर्थकों का भेजकर बिहार में नौकरी देने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पत्थर चलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि पप्पू यादव की गुंडागर्दी अभी से ही शुरू हो गई है। अगर पप्पू यादव जीत जाते हैं तो पूर्णिया में गुंडागर्दी और बढ़ जाएगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 40 किलोमीटर लंबे रोड शो पूर्णिया के जलालगढ़ से शुरू होकर जीरो माइल पर खत्म हुआ और हर जगह पप्पू यादव के समर्थक अपने नेता के जिंदाबाद का नारा लगाकर सामने वालों को उकसाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश के कार्यक्रम में नारेबाजी करा रहे
पूर्णिया में कभी भी हिंसा भड़कने की आशंका इसलिए है, क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के समर्थक अपने स्तर पर प्रचार करने से ज्यादा सामने खड़े नेताओं के समर्थकों को उकसाने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हर सभा में पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं। इसी नारेबाजी से आजिज तेजस्वी यादव ने पप्पू को मैदान से हटाने की बात कहते-कहते यह तक कह दिया कि या तो इंडिया को वोट करें और नहीं तो जाकर एनडीए को वोट कर आएं। उन्होंने बाद में बात को भले संभालते हुए पूर्णिया से राजद प्रत्याशी बीमा भारती के लिए वोटरों का आशीर्वाद मांगा, लेकिन इस पूरे संबोधन के दौरान पप्पू यादव के पक्ष में कुछ युवा तेज आवाज में नारेबाजी करते रहे। इस तरह की नारेबाजी तेजस्वी के हर कार्यक्रम में हो रही है। मंगलवार रात रोड शो के दौरान भी यह हुआ। पप्पू यादव के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में भी यही कर रहे हैं। राजद-जदयू नेताओं का कहना है कि ऐसा लगता है कि किसी सोच के साथ यह नारेबाजी की जा रही है, जिसपर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed