{"_id":"65b1eec6c32293aaf301ac03","slug":"bihar-news-panchayat-samiti-member-along-with-husband-and-son-kidnapped-bihar-crime-bihar-police-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पति और बेटे समेत पंचायत समिति सदस्य का अपहरण, परिजन बोले- 15 दिन से गायब हैं, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पति और बेटे समेत पंचायत समिति सदस्य का अपहरण, परिजन बोले- 15 दिन से गायब हैं, अनहोनी की आशंका
Thu, 25 Jan 2024 10:46 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:46 AM IST
सार
परिजनों का कहना है कि आशंका है कि कही ये लोग मेरे भाई भाभी और भतीजे को कहीं जान से न मार देंगे या किसी गलत लोगों के हाथों बंधक बनवा देंगे या बेच देंगे।
विज्ञापन
दरभंगा पुलिस जांच में जुट गई है। क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के बिरौल प्रखंड में प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इसे लेकर विश्वास प्रस्ताव के समर्थक और विरोधी गट अपने अपने तरह से पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में एक गुट के मिर्जापुर पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी उनके पति रूपेश कुमार व उनके पुत्र आशीष कुमार (6) पिछले 10 जनवरी से गायब हैं। इसको लेकर लक्ष्मी देवी के परिजनों ने बिरौल थाना में मो. इम्तेयाज और मो. लाल के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
टावर लोकशन लगातार बदल रहा
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पिछले 10 जनवरी को करीब एक बजे दिन में बिरौल थाना क्षेत्र के बराही निवासी मो इम्तेयाज और मो लाल मेरे भाई रूपेश कुमार भाभी लक्ष्मी देवी व भतीजा आशीष कुमार को अपने साथ लेकर भाग गए हैं। हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबिन किये लेकिन अबतक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जब उनलोगों के मोबाइल पर फोन लगाया जा रहा है तो घंटा पूरा बजने के बावजूद भी बात नहीं जो रहा है। इनलोगों का मोबाइल लोकेशन कभी कोलकाता का मिल रहा है कभी ओडिशा का लोकेशन मिलता है।
परिजन बोले अनहोनी की आशंका
काफी दिनों से कुछ भी पता नहीं चल पाने अब किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। मुझे आशंका सता रही है कि कही ये लोग मेरे भाई भाभी और भतीजे को कहीं जान से न मार देंगे या किसी गलत लोगों के हाथों बंधक बनवा देंगे या बेच देंगे। इस सम्बंध में बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने कहा कि इस मामले आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया तो उचित कार्यवाई को जाएगी।