फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : One died after drinking poisonous liquor ban in bihar siwan bihar police

Bihar News : गणतंत्र दिवस के दिन ज़हरीली शराब पीने से शख्स की मौत, पुलिस कह रही सिर में चोट लगने से गई है जान

Sun, 26 Jan 2025 06:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में फिर एक शख्स की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद पहले आंख की रौशनी गई और फिर जान गई। 

विज्ञापन
Bihar News : One died after drinking poisonous liquor ban in bihar siwan bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान में जहरीली शराब से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं इस मामले में एक शख्स बीमार भी है, जिसका इलाज चल चल रहा है। मामला गोरियाकोठी क्षेत्र के छितौली गांव की है। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के नौरेना पुर गांव निवासी अर्जुन केवट के पुत्र वीरेन्द्र सहनी (35) के रूप में की गई है। वही दूसरा व्यक्ति कुशी नगर निवासी राम सेवक सहनी का पुत्र देवा सहनी की शराब पीने से तबियत बिगड़ी हुई है। उसे भी पेट मे दर्द और आंख से धुंधला दिखने की शिकायत है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


जहरीली शराब पीकर एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि छितौली गांव के मुसहर टोला में अचानक शाम में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाले ने तबीयत खराब होने दौरान पेट में दर्द एवं आंख से कम दिखाई देने की शिकायत कर रहा था। आननफानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके साथ एक दूसरे शख्स की भी तबीयत खराब है। उसके घर वालों का कहना है कि उसकी भी स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है, यानी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घर-घर में बिकती है शराब, लेकिन नहीं जाती पुलिस 
इस संबंध में गांव के मुखिया का कहना है कि गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली गांव के बगल में एक मुसहर टोला है, जहां पर सैकड़ो की संख्या में बाहर से मजदूर आकर  वहां काम करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उस टोले के लगभग सभी घरों में शराब बेची जाती है, इसके बाद भी वहां पुलिस नहीं जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि येलोग    शराब पीये थे, जिससे वीरेन्द्र सहनी की मौत हो गई है, जबकि देवा सहनी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसी गांव में शराब पीने से हुई है मौत
सीवान में तीन-चार माह के अंदर जहरीली शराब पीने से लगभग 50 से ज्यादा मौत हो चुकी है। अभी एक माह पहले भी गोरियाकोठी में एक व्यक्ति की जहरीली शराब से मौत हुई थी, अभी यह मामला ठंडा भी नही हुआ कि फिर आज एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत बतायी जा रही है। हालांकि इस मौत को प्रशासन के द्वारा सिर में गहरी चोट के कारण मौत बताया जा रहा है। गोरियाकोठी में यह दूसरी घटना है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस शराब के खिलाफ  छापेमारी कर रही है।


एसपी का अजीब दावा, कहा- शराब पीने से नहीं बल्कि सिर में गहरी चोट लगने से हुई है मौत 
सीवान में फिर एक व्यक्ति की जहरीली शराब से मौत की बात सामने आने के बाद एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि जिस वीरेंद्र सहनी की जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही जा रही है, उसका शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों की टीम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मौत शराब पीने से नहीं बल्कि सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। वही जब पूछा गया कि मृतक के साथ शराब खरीद कर पीने वाले देवा सहनी का दावा  है कि वह और मृतक  साथ मे शराब खरीद कर पीये थे, इस सवाल के जवाब में एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि यह व्यक्ति शराब पीये हुए है और सस्पेक्टेड भी है। एसपी ने कहा कि कही ना कहीं मृतक के मौत में सस्पेक्ट है और देवा सहनी तरह-तरह की कहानी बना रहा है। देवा सहनी को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed