फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: On Women's Day, Tejashwi Yadav claimed to win the Bihar elections: RJD, Patna News

Women's Day : महिला दिवस पर तेजस्वी हुंकार, बोले- माई बहिन की बदौलत बिहार में लाएंगे नई सरकार

Sat, 08 Mar 2025 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

Bihar News: तेजस्वी यादव ने संकल्प लिया कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे बिहार की महिलाओं की सभी चिंताओं और दुखों को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। झारखंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सरकार बनने के बाद एक महीने के अंदर ही महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलने लगी थी।

विज्ञापन
Bihar News: On Women's Day, Tejashwi Yadav claimed to win the Bihar elections: RJD, Patna News
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं ही राज्य की असली ताकत हैं, क्योंकि "हर महिला बिहार की बेटी, बहन और माँ है।" तेजस्वी ने कहा, "आप हैं तो बिहार है" और अपने आप को बिहार की महिलाओं की सेवा में समर्पित करने का वादा किया। तेजस्वी यादव ने पृथ्वी पर तीन शक्तियों का जिक्र करते हुए कहा, "परमात्मा, प्रकृति और माँ", इन तीनों का सामूहिक रूप से सृष्टि को चलाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में कहा कि नारी को "नारायणी" कहा जाता है और उनका कर्ज जीवन भर भी चुकाया नहीं जा सकता। तेजस्वी ने बिहार की महिलाओं के लिए "बेटी प्रोग्राम" की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य उन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का संक्षिप्त रूप "BETI" (बेनेफिट, एजुकेशन, ट्रेनिंग, आइए) रखा गया है।

विज्ञापन


2500 रुपये प्रति माह महिलाओं को
तेजस्वी यादव ने यह भी संकल्प लिया कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे बिहार की महिलाओं की सभी चिंताओं और दुखों को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। झारखंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सरकार बनने के बाद एक महीने के अंदर ही महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलने लगी थी। बिहार में भी ऐसी योजनाओं को लागू करने का उनका वादा है। उन्होंने "माई बहिन मान योजना" की घोषणा की, जिसके तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह दिए जाने का प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी ने बताया 'BETI' का मतलब
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी के गृह जिले नालंदा में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस गंभीर मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने नीतीश कुमार के हालिया बयानों की आलोचना करते हुए कहा, "उनकी भाषा और बर्ताव अशोभनीय था, जिसे मैं कड़ी निंदा करता हूं।" तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकारी कार्यालयों में बिना घूस के कोई काम नहीं होता, और यह नीतीश कुमार की सरकार की असफलता को दर्शाता है। तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी और वे मिलकर बिहार को एक नया और सशक्त रूप देंगे, जहां महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकारों की पूरी सुरक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed