फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : NRI husband wife japanese looted in bodhgaya bihar police investigation after loot

Bihar : जापानी पत्नी के सामने बिहारी NRI से बोधगया में लूट; कार रोक स्प्रे छिड़का, दो लाख जापानी मुद्रा लूटी

Sat, 27 Apr 2024 07:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 Apr 2024 07:25 PM IST
सार

Bihar News : एनआरआई दंपती अपनी जापानी पत्नी के साथ एयरपोर्ट के लिए निकले थे। तभी अपराधियों ने चकमा देकर पहले गाड़ी को रूकवाया। फिर स्प्रे छिड़कर रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गये। 

विज्ञापन
Bihar News : NRI husband wife japanese looted in bodhgaya bihar police investigation after loot
एनआरआई दंपति। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बोधगया में अपराधियों ने एनआरआई दंपति से 2 लाख जापानी मुद्रा लूट लिये। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उनमें से एक अपराधी को लूट के सामान के साथ पकड़ लिया गया।  लूट के इस घटना में शामिल तीन अपराधी वहां से फरार हो गये, जबकि लूट के इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


स्प्रे छिड़क कर लूट लिया बैग  
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बोधगया थाना क्षेत्र के वर्मिज विहार बौद्ध मोनेस्ट्री के समीप अपराधियों ने चकमा देकर पहले गाड़ी को रूकवाया। फिर स्प्रे छिड़कर वाहन में रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गये। एनआरआई दंपती बोधगया के बकरौर गांव के अनूप कुमार अपनी जापानी पत्नी के साथ एयरपोर्ट के लिए निकले थे। उनका इंडिगो से कोलकाता और फिर कोलकाता से जापान का फ्लाइट था, लेकिन दोनों जैसे ही वर्मिज विहार बौद्ध मोनेस्ट्री के पास पहुंचे, किसी ने वाहन से मोबाइल गिरने की बात बताकर इशारा किया। जिसके बाद वाहन को रोककर देखा तो वहां कुछ भी नही था। तभी वाहन में बैठे लोगों पर अपराधियों ने स्प्रे कर वाहन मे रखे बैग को लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन


ऑटो चालक की मदद से खदेड़कर पकड़ाया अपराधी  
पीड़ित अनूप कुमार ने बताया कि उसके बैग में 2 लाख जापानी मुद्रा, लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, वीजा, एनआरआई कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज था। घटना के फौरन बाद वाहन के चालक और स्थानीय ऑटो चालक की सूझबूझ से अपराधियों के भागने की दिशा में खदेड़ा। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से एक अपराधी को पकड़ लिया गया और लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और उस अपराधी को  बोधगया थाने की पुलिस को सुपर्द कर दिया। हालांकि तीन अपराधी वहां से फरार हो गये। बोधगया थाने की पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। साथ ही लूट के इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने लूट का सारा सामना बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed