फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police in dark on missing darbhanga college girl bedroom checked in samastipur

Bihar News: पीजी छात्रा के बेडरूम में क्या खोजने पहुंची पलिस? कॉलेज के अंदर से गायब हुई मोनिका का सुराग नहींं

Wed, 02 Jul 2025 11:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 02 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

CCTV Footage : कॉलेज परिसर और बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में अंदर आती दिखी मोनिका के बाहर निकलने का कोई प्रमाण अबतक सामने नहीं आया है। अब पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर बेडरूम की तलाशी लेते हुए परिजनों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police in dark on missing darbhanga college girl bedroom checked in samastipur
लड़की के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में सीएम कालेज से लापता पीजी की छात्रा मोनिका कुमारी का पांच दिनों बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। छात्रा के परिजन दरभंगा पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते फिर रहे है। मंगलवार को छात्रा के पिता पवन कुमार शर्मा ने दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार से मिलकर बरामदगी की गुहार लगाई है। अब दरभंगा के नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए लड़की के बेडरूम की जांच की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है छात्रा कि लापता होने के मामले को अब कई एंगल से देख रहे हैं। कालेज में प्रवेश करते वीडियो मिलने के बाद कॉलेज से निकलते समय का वीडियो नहीं मिला था। इसके बाद परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर सभी कमरों सहित कई हॉल में जाकर खोजबीन कर लिया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस कॉलेज से आने और जाने का एक ही रास्ता है। जबकि कॉलेज के पश्चिम की तरफ बागमती नदी है जबकि उत्तर की रिहायसी इलाका भिगो मोहल्ला है। इस तरफ की दीवार भी काफी ऊंची है जिसपर बगैर सीढ़ी लगाए नहीं चढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज आई छात्रा बाहर नहीं निकली, CCTV में भी नहीं दिख रही; बिहार के इस कॉलेज से पीजी स्टूडेंट गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल सका
छात्रा के पिता पवन शर्मा ने बताया कि पांच दिनों बाद भी बेटी का कोई पता नही चल सका है। सिटी एसपी अशोक कुमार को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सिटी एसपी ने भरोसा दिया है कि शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। मंगलवार की देर शाम दरभंगा नगर थाना की पुलिस मेरे घर समस्तीपुर जिला के पाहेपुर आई थी और मेरी बेटी के कमरे की तलाशी ली लेकिन कुछ भी ऐसा पुलिस को बरामद नहीं हो सका जिससे कोई सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed