{"_id":"686380c2e97bea251c086b16","slug":"darbhanga-bihar-news-girl-missing-from-college-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alarming : कॉलेज आई छात्रा बाहर नहीं निकली, CCTV में भी नहीं दिख रही; बिहार के इस कॉलेज से पीजी स्टूडेंट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alarming : कॉलेज आई छात्रा बाहर नहीं निकली, CCTV में भी नहीं दिख रही; बिहार के इस कॉलेज से पीजी स्टूडेंट गायब
Tue, 01 Jul 2025 12:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:08 PM IST
सार
Bihar News : बिहार पुलिस को भी नहीं समझ में आ रहा कि उसे कॉलेज की जमीन खा गई या दीवारें निगल गईं। कोलकाता डॉक्टर कांड की तरह तो कुछ नहीं हो गया! पीजी छात्रा कॉलेज में घुसती हुई CCTV फुटेज में दिख रही, निकलती हुई नहीं।
विज्ञापन
दरभंगा में कॉलेज आने के बाद से गायब हुई छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीएम कॉलेज परिसर से एक छात्रा लापता हो गई है। लापता छात्रा मोनिका पीजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा है। वह 27 जून को कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है, लेकिन कॉलेज से बाहर निकलते हुए नहीं दिख रही। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद दरभंगा के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
समस्तीपुर से दरभंगा पहुंची, कॉलेज भी; फिर गायब
छात्रा के पिता पवन कुमार शर्मा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवेदन में कहा है कि 27 जून को उनकी बेटी समस्तीपुर से सुबह 7 बजे ट्रेन से दरभंगा के सीएम कॉलेज के लिए निकली थी। दरभंगा में करीब 9 बजे पहुंचने के बाद उसने फोन कर बताया था कि वह राजकुमारगंज में है। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब बेटी से बातचीत नहीं हो पा रही थी और लगातार मोबाइल बंद आ रहा था, तब मैंने कॉलेज में आकर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जब कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें वह कॉलेज में आती हुई दिखाई पड़ रही है। छुट्टी के बाद कॉलेज से निकलती हुई वह नहीं दिख रही। थक-हारकर मैंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पिता बोले- प्रिंसिपल ने खोजने में नहीं दिखाई दिलचस्पी
छात्रा के पिता पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी करीब चार दिनों से लापता है और उसका कोई पता नहीं चल सका है। दरभंगा पुलिस भी अब तक कोई कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है। आज वे एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल छात्रा के संबंध में ज्यादा जानकारी देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कॉलेज के सीसीटीवी में उनकी बेटी सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर मुख्य द्वार से प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है, उसके बाद 9 बजकर 2 मिनट पर वह दूसरे तल पर भी नजर आ रही है। दोपहर 2 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद उनकी बेटी का कॉलेज से निकलते हुए कोई वीडियो नहीं दिख रहा है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल्स निकालकर जांच की जा रही है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन