फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nitish Kumar visit JDU party office lalan singh statement on surgical strike pahalgam attack

Bihar News : अचानक मुख्यमंत्री पहुंचे जदयू कार्यालय, कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप; कहा- यह सब हमने ही करवाया है

Thu, 08 May 2025 05:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 08 May 2025 05:48 PM IST
सार

Bihar : बैठक चल रही थी, तभी अचानक हड़कंप मचा गया। कार्यकर्ता और नेता सब इधर-उधर होने लगे। तुरंत पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुँच गए। तब पता चला कि आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन

विस्तार

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों एक्शन में हैं। वह लगातार हर जगह निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री अचानक जदयू कार्यालय  पहुँच गये। वहां प्रवक्ताओं की बैठक चल रही थी। सीएम को अचानक पार्टी ऑफिस में देखकर वहां मौजूद तमाम प्रवक्ता और नेता आश्चर्यचकित रह गए। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह अपने नेता का स्वागत कैसे करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ केन्द्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह भी जदयू कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह को कहने लगे कि यह सब काम हमने करवा दिया है, आप देख लीजिए उसके बाद ललन सिंह ने जवाब दिया कि हमने देख लिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेजस्वी यादव ने सेना के कवरेज पर मीडिया को दी सीख, कही यह बात

विज्ञापन


मिशन सिन्दूर के तहत सेना के जवान के द्वारा की गई कारावाई पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने जो किया हम लोगों को गर्व है। उन्होंने कहा कि आप देख लीजिए जहां पर आतंकी संगठन और आतंकी कैंप है सिर्फ वहीं पर सेना की कार्रवाई हुई है। उसके बगल में एक मिलिट्री कैंप था, उस पर कहीं कोई खरोच तक नहीं आई है। इसका सीधा मतलब है कि हम लोग सिर्फ आतंकवादी संगठन और आतंकवादी कैंप को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed