फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nitish government will give Rs 2 lakh each to poor families of every category, cabinet meeting.

Bihar: अब हर वर्ग के गरीब परिवार को रोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये देगी नीतीश सरकार, इतनी किश्तों में आएगी राशि

Tue, 16 Jan 2024 09:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jan 2024 09:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में इन गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। इसके बाद 16 जनवरी यानी मंगलवार को बिहार में गरीब परिवार के एक एक सदस्य को दो दो लाख रुपए नीतीश सरकार देगी। 

विज्ञापन
Bihar News: Nitish government will give Rs 2 lakh each to poor families of every category, cabinet meeting.
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गरीब परिवार के एक एक सदस्य को दो दो लाख रुपए नीतीश सरकार देगी। इन परिवारों की संख्या 94 लाख 33 हजार 312 है। जातीय आधारित गणना के दौरान इनका आंकड़ा जुटाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में इन गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी इसके बाद 16 जनवरी यानी मंगलवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक में गरीबों परिवार को आर्थिक मदद देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसका लाभ सभी वर्ग गरीब परिवार को मिलेगा। यह राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। यानी पहली किश्त में 25 फीसदी, दूसरी में 50 और तीसरी में 25 फीसदी राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 नवंबर 2023 को विधानसभा में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जाति आधारित गणना में सभी वर्गों को मिलाकर बिहार में लगभग 94 लाख गरीब परिवार पाये गये हैं, उन सभी परिवार के एक सदस्य को रोजगार हेतु 2 लाख रुपये तक की राशि किश्तों में उपलब्ध करायी जायेगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि 63,850 आवासहीन एवं भूमिहीन परिवारों को जमीन क्रय के लिए दी जा रही 60 हजार रुपये की राशि की सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही इन परिवारों को मकान बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये दिये जायेंगे। जो 39 लाख परिवार झोपड़ियों में रह रहे हैं उन्हें भी पक्का मकान मुहैया कराया जायेगा जिसके लिए प्रति परिवार एक लाख 20 हजार रुपये की दर से राशि उपलब्ध करायी जायेगी। सतत् जीविकोपार्जन योजना के अन्तर्गत अत्यंत निर्धन परिवारों की सहायता के लिए अब एक लाख रुपये के बदले दो लाख रुपये दिये जायेंगे। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में लगभग दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। इन कामों के लिये काफी बड़ी राशि की आवश्यकता होने के कारण इन्हें 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed