फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Neighbor kidnapped child sexually assaulted mother vaishali news bihar police

Bihar News : बेटी को छोड़ने के लिए मां के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 07 Dec 2024 09:27 PM IST
सार

Bihar : एक शख्स ने एक बच्ची का अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। किसी तरह जब पता चला तब महिला आरोपी के पास पहुंची। अपहरणकर्ता ने बच्ची छोड़ने के लिए महिला के साथ दुष्कर्म करने की शर्त रख दी।

विज्ञापन
Bihar News : Neighbor kidnapped child sexually assaulted mother vaishali news bihar police
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले पांच साल की एक बच्ची का अपहरण किया। जब मां ने बच्ची को छोड़ने की बात कही तो  आरोपी ने महिला को बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता का कहना है  कि यह सिलसिला  कई महीनों से चल रहा था। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि विदुपुर थाना में एक महिला ने आवेदन देते हुए अपनी पत्नी के साथ एक बदमाश को जबरन ब्लैकमेलिंग करते हुए उसके साथ यौन सोशन करने का आरोप लगाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी ढेमन दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी से पुछताछ की तब सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

विज्ञापन


बेटी का किया था अपहरण 
 बताया गया कि मामला दुर्गा पूजा के समय का है। आरोपी ढेमन दास 5 वर्ष की एक बच्ची को उसके घर के पास से अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कहीं कोई पता नहीं अचल पाया तब किसी तरह महिला को पता चला कि ढेमन दास ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। फिर महिला ने आरोपी से सम्पर्क साधा तो आरोपी ने उस महिला को एक सुनसान जगह पर बुलाया, जहां उसने उसकी बेटी को लौटा देने की बात कही। महिला का कहना है कि जब वह अपनी बच्ची को छुडाने की बात कही तब आरोपी ने उसके साथ जबरन रेप करने लगा। और फिर यह सिलसिला शुरू हो गया। मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला ने कई बार कहा कि हमारा परिवार बर्बाद हो जाएगा। मेरे पति और परिवार के सदस्य भी घर पर हैं, लेकिन आरोपी महिला को लगातार ब्लैकमेल करतब रहा। अंत म,एन थककर महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्वज की। महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed