फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Naxal Attack on bihar police in Gaya, two police personnel died in naxal attack bihar

Naxal Attack : पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, नक्सली हमले में दो जवान शहीद; चतरा में हुई घटना

Wed, 07 Feb 2024 10:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा / गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा / गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 07 Feb 2024 10:17 PM IST
सार

Bihar : झारखंड में नक्सलियों ने हमला किया है जिसमें दो जवान शहीद हो गये हैं। इस घटना में एक जवान बिहार के गया जिला का भी है। घायल जवान की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Naxal Attack on bihar police in Gaya, two police personnel died in naxal attack bihar
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चतरा में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गये हैं, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के बैरियो की है। शहीद जवानो में एक जवान बिहार के गया जिला वजीरगंज निवासी सिकंदर सिंह और पलामू जिला के तरहसी गांव निवासी सुकन राम शामिल हैं। वहीं घायलो में पलामू के आकाश सिंह, चाईबासा मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कुरथाबेरा गांव के निवासी संजय लुगून और गिरिडीह जिला के गरम पालमो के कुष्णलाल हाजरा शामिल हैं। आकाश की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हैलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है। सिकंदर सदर थाना में पदस्थापित थे, सुकन पीटीसी हजारीबाग से चतरा ड्यूटी में आये थे।

विज्ञापन


अफीम नष्ट कर लौट रहे जवानों पर किया हमला 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सदर पुलिस, वशिष्ठ नगर पुलिस व वन विभाग की टीम पोस्ता (अफीम) नष्ट करने गम्हारतरी गयी थी। पोस्ता नष्ट करने के बाद जब वे लोग वापस लौट रहे थे, तभी बैरियो के पास शाम पहले से घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों ने करीब 30-40 राउंड गोली चलाया है। नक्सलियों के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शिव प्रकाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पांचो जवानों को सदर अस्पताल पहुंचाए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सिकंदर सिंह और सुकन राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


गांव में छाया मातम 
जवानों के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीदों का पार्थिव शारीर गुरूवार को उनके घर लाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed