फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News nawada two fake candidates arrested in home guard restoration came for high jump

Bihar News: होमगार्ड बहाली में दूसरे के बदले हाई जंप लगाने पहुंचा था युवक, इस तरह दोनों पकड़े गए

Mon, 20 Mar 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

Home Guard Bahali Bihar: बिहार के नवादा जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में दूसरे के बदले हाई जंप लगाने एक युवक पहुंचा गया। संदेह के आधार पर जंप लगाने आए युवक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News nawada two fake candidates arrested in home guard restoration came for high jump
गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा आईटीआई के मैदान में चल रहे होमगार्ड बहाली में एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभ्यर्थी अपना नाम गुड्डू कुमार बता रहा है। गुड्डू, वीरेंद्र कुमार के बदले हाई जंप लगाने वाला था, तभी एसडीओ उमेश कुमार भारती ने संदेह के आधार पर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी को नगर थाना लाया गया है। सदर एसडीओ ने बताया कि नवादा के आईटीआई के मैदान में 16 मार्च से होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है, जो 27 मार्च तक चलेगा। आज बहाली प्रक्रिया के दौरान ओरिजिनल अभ्यर्थी ने चेस्ट नंबर को किसी तरह से फर्जी अभ्यर्थी को दे दिया। फर्जी अभ्यर्थी हाई जंप लगाने वाला था, तभी संदेह के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसडीओ ने कहा कि गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस गैंग से जुड़े जो भी लोग होंगे, उसे बेनकाब किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि होमगार्ड बहाली में फर्जी अभ्यर्थियों पर पुलिस की पैनी नजर है। अगर कोई भी सोच रहे हैं कि फर्जी तरीके से बहाल हो जाए तो यह संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जवानों की तैनाती...
चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया था, जो 10 हजार रुपये लेकर दूसरे अभ्यर्थी के बदले फिजिकल निकालने के लिए आया था। लेकिन पुलिस पदाधिकारियों की पैनी नजर से वह बच नहीं सका और गिरफ्तार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed