फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Narendra Modi government ready to establish aiims hospital darbhanga on nitish kumar sobhan site

बिहार: नीतीश कुमार की बताई जमीन पर दरभंगा एम्स बनाने को राजी है केंद्र; सांसद ने एक लाइन की शर्त बताई

Tue, 26 Sep 2023 08:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 Sep 2023 08:01 AM IST
सार

Bihar News : दरभंगा एम्स की जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह को अपनी यात्रा में मिला फीडबैक हो या प्रधानमंत्री से दरभंगा निवासी व्यक्ति की मेट्रो में मुलाकात; लेकिन अब लग रहा है कि नीतीश कुमार सरकार की बात रह गई।

विज्ञापन
Bihar News : Narendra Modi government ready to establish aiims hospital darbhanga on nitish kumar sobhan site
बारिश में ऐसी स्थिति थी एम्स के प्रस्तावित साइट की। यहीं एम्स होने और बनने को लेकर विवाद चरम पर रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पटना के बाद अब दूसरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का रास्ता लगता है साफ हो गया है। केंद्र सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात मान गई है। एम्स वहीं बनेगा, जहां बिहार सरकार ने जमीन देकर मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया था। मिट्टी भराई का काम शुरू कराने के बाद केंद्र की टीम ने इस जमीन को डुबाऊ बताते हुए दूसरी जमीन खोजने के लिए कहा था। जिसपर पूरे मिथिलांचल में राजनीति तेज हो गई थी। अब भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि बिहार सरकार सिर्फ एक काम करा दे और गारंटी दे कि वह अच्छा से किया है तो एम्स का निर्माण वहां कराने को केंद्र सरकार राजी है।

विज्ञापन


बिहार सरकार शोभन वाली जमीन को समतल करवा कर दे
भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा है कि बिहार सरकार ने जो जमीन दी है सही तरीके से समतल करवा कर केंद्र सरकार को दे। हमारी सरकार उसी शोभन की बाइपास वाली जमीन पर एम्स का निर्माण आरम्भ करवाएगी। बता दें कि पूर्व से सांसद ने घोषणा कर रखी है को वह गांधी जयंती के मौके पर एम्स निर्माण स्थल शोभन बाइपास वाली जमीन पर भाजपा के द्वारा धरना दिया जाएगा। इसबीच सांसद के इस बयान ने एक नई राजनीति की शुरुआत कर दी है।  सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा दिए गए शोभन बाइपास के जमीन पर भारत सरकार तैयार दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन


बिहार सरकार एम्स को लटकाने-भटकाने का काम कर रही है
उन्होंने बिहार सरकार से कहा है कि शोभन वाली जमीन को मानक के अनुरूप समतल करवाकर केंद्र सरकार को हस्तगत करादे। हमारी सरकार शोभन की भूमि पर ही एम्स का निर्माण कराएगी।  जहां बिहार सरकार एम्स बनाना चाहती है, उसी जगह केंद्र की मोदी सरकार भी अब निर्माण कराने के लिए तैयार हो गई है। यहां पर केंद्र सरकार एम्स के डायरेक्टर की भी बहाली कर दी है। लेकिन, पहले बिहार सरकार ने डीएमसीएच में 81 एकड़ जमीन दी थी, जिस जमीन पर झंडोतोलन भी किया गया था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बिहार सरकार एम्स को लटकाने-भटकाने का काम कर रही है। हम इनको लटकाने नहीं देंगे। हम बिहार की सरकार से मांग करते है कि शोभन में ही इनको एम्स बनाना है तो ठीक उसी भूमि मानक के अनुरूप जमीन को ठीक करवा कर केंद्र सरकार को दे। केंद्र सरकार उसी जमीन पर एम्स का निर्माण कराएगी। बता दें कि इस भूमि को  पूर्व में बिहार सरकार द्वारा शोभन बाइपास में एम्स निर्माण के 153 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को देने के लिए तैयार हुई थी, जिसे केंद्र से आई टीम ने जमीन को लो लैंड बताकर यहां एम्स निर्माण के लिए मानक होने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed